Delhi Fog Alert: दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने जारी की ताजा अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: January 14, 2025 09:08 IST2025-01-14T09:00:54+5:302025-01-14T09:08:04+5:30

Delhi Fog Alert: दिल्ली में मंगलवार, 14 जनवरी की सुबह घने कोहरे के साथ हुई और तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ गई है।

Delhi Fog Alert Orange alert issued for dense fog in Delhi IMD released latest update | Delhi Fog Alert: दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने जारी की ताजा अपडेट

Delhi Fog Alert: दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने जारी की ताजा अपडेट

Delhi Fog Alert: राजधानी दिल्ली में मकर संक्रांति की सुबह घने कोहरे के बीच हुई है। सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया हुआ है जिससे दृश्यता एक दम जीरो हो गई है। वहीं, शीतलहर और तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। 

जबकि पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

सोशल मीडिया पर दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर और मयूर विहार इलाके में कोहरा देखा जा सकता है। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के लिए सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 274 दर्ज किया गया।

इससे शहर की वायु गुणवत्ता "खराब" श्रेणी में आ जाती है। सीपीसीबी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई खराब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। 

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई "अच्छा", 51 से 100 के बीच का एक्यूआई "संतोषजनक", 101 से 200 के बीच का एक्यूआई "मध्यम", 201 से 300 के बीच का एक्यूआई "खराब", 301 से 400 के बीच का एक्यूआई "बहुत खराब" और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई "गंभीर" माना जाता है।

Web Title: Delhi Fog Alert Orange alert issued for dense fog in Delhi IMD released latest update

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे