लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना से कैसे करें जंग, संक्रमण से ठीक होने वाले दिल्ली के पहले शख्स ने दिया ये खास सुझाव

By प्रिया कुमारी | Updated: April 23, 2020 14:18 IST

कोरोना से ठीक होने वाले दिल्ली के पहले शख्स रोहित दत्ता ने कोविड-19 मरीजों को 'प्राणायाम' करने का सुझाव दिया है। उन्होंने अपने कई और भी अनुभव बताए, पढ़िए...

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से ठीक होने वाले दिल्ली के पहले शख्स हैं रोहित दत्ता रोहित दत्ता ने लोगों को कोरोना संक्रमित मरीजों को 'प्राणायाम' करने का सुझाव दिया है

कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होने वाले दिल्ली के पहले शख्स रोहित दत्ता ने लोगों को 'प्राणायाम' करने का सुझाव दिया है। उनका दावा है कि यह कोरोना से लड़ने के लिए बहुत प्रभावी है। दिल्ली के व्यवसायी 45 वर्षीय रोहित दत्ता ने कहा कि योग में सांस के नियंत्रण का अभ्यास कराने वाला प्राणायाम उनके इलाज के दौरान भी बहुत कारगर साबित हुआ था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रोहित ने बताया, 'मैं COVID-19 रोगियों के लिए प्राणायाम की सलाह देता हूं। यह चिंता के स्तर को कम करने में मदद करता है।'

रोहित दत्ता 24 फरवरी को यूरोप से लौटे थे। बाद में, उन्हें हल्का बुखार हो गया। इसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां पता चला कि उन्हें कोरोना है। टेस्टे के नतीजे आते ही उन्हें अलग किया गया।

रोहित दत्ता ने इलाज के दौरान के दिनों को याद करते हुए कहा, 'मुझे क्वारटाइंन कर दिया गया। कोरोना के मरीजों से  मैं यही कहुंगा कि सरकार और डॉक्टरों पर भरोसा करें, इससे डरने की कोई जरुरत नहीं है। किसी भी बीमारी में, एक व्यक्ति को बहुत मजबूत होने की जरूरत है। जैसा कि सब जानते हैं कि कोविड-19 के लिए कोई दवा नहीं है, डॉक्टर रोगियों का सपोर्ट कर रहे हैं।'

रोहित दत्ता से पूछा गया कि इलाज के बाद उनमे कोई बदलाव आया है? इस बात पर उन्होंने कहा कि मैं पहले से ज्यादा  धार्मिक हो गया हूं। इसके अलावा मुझे इस बात से काफी बुरा लग रहा था कि कोरोना के इलाज करने वाले डॉक्टरों पर हमला किया जा रहा है। 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनायोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब