लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः मंत्रिमंडल फेरबदल से जुड़ी फाइल पिछले चार दिनों से उपराज्यपाल सक्सेना के पास हस्ताक्षर के लिए पड़ी है, आम आदमी पार्टी सरकार ने किया दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2023 18:40 IST

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद इस साल मार्च में सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देकथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं।सरकार के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पिछले कुछ महीनों में दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में कई फेरबदल हो चुके हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के बाद कैबिनेट मंत्री आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिल सकता है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे के बाद मार्च में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

आतिशी के पास बिजली, शिक्षा, कला संस्कृति और भाषा, प्रशिक्षण, तकनीकी शिक्षा और जनसंपर्क विभागों का प्रभार है। मंत्रिमंडल में इस संभावित फेरबदल के बाद आतिशी को कुल 11 विभागों का प्रभार मिलने की संभावना है। फिलहाल वित्त और राजस्व विभाग कैलाश गहलोत के पास हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘‘मंत्रिमंडल के फेर-बदल में आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग का प्रभार भी मिल सकता है।

उन्हें हाल ही में जनसंपर्क विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है।’’ इस बीच, मंत्रिमंडल में फेरबदल की फाइल को लेकर विवाद पैदा हो गया है क्योंकि आप सरकार के सूत्रों का दावा है कि इससे जुड़ी फाइल पिछले चार दिनों से उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के पास हस्ताक्षर के लिए अटकी है।

हालांकि, उपराज्यपाल कार्यालय ने इस आरोप से इनकार किया है। सरकार के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन बदलावों को मंजूरी देने संबंधी फाइल पिछले चार दिन से उपराज्यपाल के हस्ताक्षर के लिए अटकी है। सूत्र ने मंत्रिमंडल में इस बदलाव को ‘व्यापक’ करार देते हुए कहा, ‘‘इन बदलावों को मंजूरी देने संबंधी फाइल पिछले चार दिन से उपराज्यपाल के पास है।

उनके पूर्ववर्ती अनिल बैजल ऐसी फाइल को आधे घंटे में मंजूरी दे दिया करते थे।’’ हालांकि, उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने आरोपों को खारिज कर दिया और बताया कि फाइल पर बुधवार को हस्ताक्षर किये जाने के बाद उसे सरकार को भेजा जा चुका है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में कई फेरबदल हो चुके हैं।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyविनय कुमार सक्सेनाVinai Kumar Saxena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप