लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:57 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 24 वर्षीय एक व्यक्ति और 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पर एक योजना के जरिए कम ब्याज दरों पर व्यक्तिगत ऋण देकर लोगों को ठगने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कॉल सेंटर चलाने वाले आरोपियों ने 'प्रधानमंत्री ऋण योजना' नाम की एक फर्जी योजना के तहत सस्ते कर्ज की पेशकश कर लोगों से ठगी की। इस गिरोह के मास्टरमाइंड की पहचान नांगलोई के रहने वाले दीपक सैनी के रूप में की गयी है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल के मुताबिक शनिवार को पुलिस को रोहिणी से संचालित होने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पता लगाया कि कुछ पुरुष और महिलाएं टेली-कॉलिंग के कार्य में व्यस्त हैं। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक जांच में पता चला कि आरोपी 'प्रधानमंत्री ऋण योजना' नाम की एक फर्जी योजना के तहत सस्ते कर्ज का लालच देकर लोगों को ठगने का काम करते थे। कॉल सेंटर के मालिक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 29 मोबाइल फोन और एक टैबलेट के अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर