लाइव न्यूज़ :

Delhi Exit Poll Results 2025: AAP और BJP की सीटों में 19-20 का फर्क! सट्टा बाजार के एग्जिट पोल का बड़ा अनुमान, जानें किसकी बन रही सरकार

By अंजली चौहान | Updated: February 5, 2025 18:59 IST

Delhi Exit Poll Results 2025 Live: 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बुधवार को भविष्यवाणी की गई कि भाजपा बड़ा उलटफेर कर सकती है और विधान सभा में बहुमत हासिल कर सकती है।

Open in App

Delhi Exit Poll Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान खत्म हो गए है और एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। फलोदी सट्टा बाजार और टाइम्स नॉउ के एग्जिट पोल में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है जिसके अनुसार, दोनों की सीटों का आंकड़ा बहुत कम फर्क का है। 

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से केजरीवाल की पार्टी आप 27-34 सीटों पर कब्जा कर रही है। वहीं, बीजेपी इस बार 37-43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस को 2 सीटे और अन्य के खाते में एक सीट मिलती दिख रही है। यह एग्जिट पोल शाम साढ़े 6 बजे के बाद वोटिंग खत्म होने के बाद सामने आए है। 

टाइम्स नॉउ के अनुसार, इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सकती है और आप मजबूत विपक्ष के रूप में खड़ी होने वाली है। 

इस बीच, P-MARQ एग्जिट पोल के नतीजों में राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की 31 सीटों से गिरावट की भविष्यवाणी की गई है। P-MARQ एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 39-49 विधानसभा सीटें जीतने का अनुमान है।

मालूम हो कि दिल्ली चुनाव 2025 में मतदान बुधवार, 5 फरवरी को शाम 6 बजे 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले सभी 11 जिलों में संपन्न हुआ। आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच इस त्रिकोणीय लड़ाई के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होने वाले हैं, जब वोटों की गिनती होगी।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Delhi BJPआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"