लाइव न्यूज़ :

Delhi Exit Poll 2025 Results: बीजेपी को 43 सीटें मिलने का अनुमान?, एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2025 19:27 IST

Delhi Exit Poll 2025 Results: न्यूज9-मैट्रिज एग्जिट पोल में बीजेपी को 35-40 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीटें और AAP को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी को 39-45 सीटें, आप को 22-31 सीटें, कांग्रेस को 0-2 सीटें और अन्य को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है। सत्तारूढ़ आप के लिए अनुमान काफी खराब दिख रहे हैं, जिसमें 32-37 के बीच सीट मिलने का अनुमान है। बीजेपी दिल्ली में 43 सीटें जीतकर 70 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर रही है।

Delhi Exit Poll 2025 Results: दिल्ली एग्जिट पोल 2025 नतीजे आना शुरू हो गया। एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक बीजेपी दिल्ली में 43 सीटें जीतकर 70 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर रही है। दिल्ली के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। अब तक छह एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की गई है, जो उसे 35-60 के बीच सीटें दे रही हैं, जबकि सत्तारूढ़ आप के लिए अनुमान काफी खराब दिख रहे हैं, जिसमें 32-37 के बीच सीट मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ नवभारत-जेवीसी एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-45 सीटें, आप को 22-31 सीटें, कांग्रेस को 0-2 सीटें और अन्य को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज9-मैट्रिज एग्जिट पोल में बीजेपी को 35-40 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीटें और AAP को 32-37 सीटें मिलने का अनुमान है।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सभी सीटों पर चुनाव लड़कर अकेले जीत की हैट्रिक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी 2013 से दिल्ली में सत्ता में है तब उसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था। 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी पिछले 28 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। लगातार 15 वर्षों तक शहर पर शासन करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में कोई भी सीट जीतने में विफल रही है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 26 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हुआ। मतगणना आठ फरवरी को होगी।

चुनाव के बाद लगभग सभी चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों ने भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी (आप) की हार का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतर सर्वेक्षणों में एक बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है। ‘मैट्रिज’ के सर्वेक्षण के अनुसार, भाजपा 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है।

इस एजेंसी ने आप को 32 से 37 तथा कांग्रेस को शून्य से दो सीट मिलने का अनुमान जताया है। ‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि भाजपा 39-49 सीट जीतकर पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है। इस सर्वेक्षण में आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

‘पीपुल्स इनसाइट’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा को 40-44 सीट मिल सकती हैं। उसका अनुमान है कि आप को 25-29 तथा कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती हैं। ‘पीपुल्स प्लस’ के एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, भाजपा को 51-60 सीट मिल सकती हैं तो आप को सिर्फ 10-19 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है।

इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस का लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में खाता खुलने की संभावना नहीं है। ‘पोल डायरी’ के सर्वेक्षण का अनुमान है कि भाजपा को 42-50 सीट मिल सकती हैं तथा आप 18-25 सीट के साथ सत्ता से बाहर हो सकती है।सर्वेक्षण में कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सAam Aadmi Partyकांग्रेसदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Delhi Assembly Election
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"