लाइव न्यूज़ :

Delhi Excise Policy New Update: 1 अप्रैल तक रिमांड पर रहेंगे केजरीवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: March 28, 2024 15:54 IST

Arvind Kejriwal Case Update: दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल को ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कियाकोर्ट में केजरीवाल ने कहा, उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया हैईडी केजरीवाल को कोर्ट में 1 अप्रैल को पेश करेगी

Arvind Kejriwal Case Update: दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट ने केजरीवाल की एक अप्रैल तक रिमांड बढ़ाई है। बताते चले कि ईडी ने केजरीवाल की सात दिनों की रिमांड मांगी थी। कोर्ट में ईडी ने कहा, हमारे पास 100 करोड़ रिश्वत के सबूत हैं, केजरीवाल शराब घोटाले के किंग-पिंग हैं।

दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली सीएम के वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आज अदालत के सामने स्वीकार किया कि वह हिरासत में रहने के लिए तैयार हैं और वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। वहीं. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपके सीएम को परेशान किया जा रहा है।

 

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में केजरीवाल ने खुद अपना पक्ष रखा। केजरीवाल ने कहा कि मुझे 4 लोगों के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे ही बयान उनके खिलाफ गए ईडी ने रिकॉर्ड पर लिए। शरथ रेड्डी से बीजेपी ने इलेक्टोरल बांड के ज़रिए 55 करोड रुपए लिए और रेड्डी को छोड़ दिया। एक तरफ बीजेपी ने पैसे की उगाही की और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी को खत्म करने का षड्यंत्र रचा गया। क्या एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए यह आधार काफी हैं जो ईडी ने दिए। बताते चले कि कोर्ट में सुनवाई पुरी हो गई है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

इधर केजरीवाल की कोर्ट में पेशी से पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंन भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है क्योंकि इनको पता है दिल्ली और पंजाब में चुनाव लड़ कर आम आदमी पार्टी को हराया नही जा सकता। उन्होंने कहा पंजाब में 4 राजनीतिक पार्टियां है पहले पर आप दूसरे और तीसरे पर कांग्रेस-अकाली और चौथे पर भाजपा है।

बीजेपी ने साधा निशाना

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जो संविधान और कानून की व्याख्या हैं वो सामने आ रही हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल के पास अगर नैतिकता होती तो वे इस्तीफा दे देते। अगर उन्हें इसमें राजनीति दिख रही है तो उच्च न्यायालय के जिन न्यायाधीशों ने उनकी फाइल देखी वो भी राजनीति कर रहे हैं क्या।

दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी और लूटेरे तो बन ही गए हैं लेकिन अब वे मानसिक दिवालियापन की कगार पर भी हैं। क्या वे न्यायाधीश को राजनीतिक कहना चाहते हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेनाकोर्टमोदीमोदी भक्तmodimodi bhakt
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ