लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: नीतीश कुमार ने कहा- पटना से आने वाली बसों को केजरीवाल ने रोका, बिहार के लोगों 1 वोट भी बर्बाद मत करना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 12:03 IST

नीतीश ने इस दौरान पटना से आने वाली बसों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत न दिए जाने का जिक्र करते हुए बिहार के लोगों से केजरीवाल को सबक सिखाने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को भी जदयू प्रमुख कुमार आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार एस सी एल गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार के लिए आये हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों को दिल्ली में शासन का जनादेश मिला उन्होंने कुछ नहीं किया।’’

दिल्ली विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। नीतीश ने इस दौरान पटना से आने वाली बसों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत न दिए जाने का जिक्र करते हुए बिहार के लोगों से केजरीवाल को सबक सिखाने की अपील की। बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर पूर्वांचलियों के अपमान का आरोप लगाया है।

बता दें कि रविवार को भी जदयू प्रमुख कुमार आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार एस सी एल गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार के लिए आये हुए थे। गुप्ता दक्षिण दिल्ली के संगम विहार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। कुमार ने केजरीवाल का नाम लिये बिना कहा, ‘‘कुछ लोगों की दिलचस्पी प्रचार और विज्ञापन में अधिक है। हम वह नहीं करते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों को दिल्ली में शासन का जनादेश मिला उन्होंने कुछ नहीं किया।’’ भाजपा दिल्ली में विधानसभा चुनाव जदयू और लोकजनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

कुमार ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद बिहार ने शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्रों तथा सड़क और परिवहन आधारभूत ढांचे के मामले में अभूतपूर्व काम किया है। जनसभा में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और लोजपा नेता चिराग पासवान भी मौजूद थे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीनीतीश कुमारअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो