लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कपिल मिश्रा करावल नगर से मैदान में

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2025 22:02 IST

भाजपा ने करावल नगर से कपिल मिश्रा, मोती नगर से हरीश खुराना और हाल ही में आप से भाजपा में शामिल हुईं प्रियंका गौतम को कोंडली सीट से मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देलिस्ट के मुताबिक, भाजपा ने मोती नगर से हरीश खुराना को मैदान में उतारा हैजबकि आप से भाजपा में शामिल हुईं प्रियंका गौतम को कोंडली सीट से उम्मीदवार बनाया हैइससे पहले भाजपा ने 4 जनवरी को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी

Delhi Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने करावल नगर से कपिल मिश्रा, मोती नगर से हरीश खुराना और हाल ही में आप से भाजपा में शामिल हुईं प्रियंका गौतम को कोंडली सीट से मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा ने 4 जनवरी को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

इसने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा है। पार्टी ने कालकाजी से एक और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है, जहां से मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार आतिशी मैदान में हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 18 जनवरी की होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। साल 2020 के चुनावों में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटें मिली थीं और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025BJPकपिल मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर