लाइव न्यूज़ :

Delhi Election:यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर अभी तक नहीं शुरू हुआ मतदान, जानें क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 09:11 IST

दिल्ली में लोग लंबी कतारों में लगकर अपना मतदान दे रहे हैं। लेकिन, दिल्ली के ही यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस मामले में घटनास्थल पर चुनाव आयोग की तकनीकी टीम मौजूद है।केजरीवाल ने लिखा, ''वोट डालने ज़रूर जाइये, सभी महिलाओं से ख़ास अपील- जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के ज्यादातर जगहों पर वोटिंग शुरू हो गई है। लोग लंबी कतारों में लगकर अपना मतदान दे रहे हैं। लेकिन, दिल्ली के ही यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। इसकी वजह EVM में तकनीकी समस्या है। इस मामले में घटनास्थल पर चुनाव आयोग की तकनीकी टीम मौजूद है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मतदान से ठीक पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) को लेकर दिल्ली की महिलाओं से अपील की है। 

उन्होंने ट्वीट करके मतदान करने से पहले हर महिलाओं को अपने घर के पुरुषों से चर्चा करने के लिए कहा है। केजरीवाल ने लिखा, ''वोट डालने ज़रूर जाइये, सभी महिलाओं से ख़ास अपील- जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।''

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रारंभ हो गया है। दिल्ली के लोग घर से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर लंबी लाइनें सुबह से ही देखी जा रही है। ओखला के शाहीन बाग में शाहीन पब्लिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है। यहां से  AAP ने अमानतुल्ला खां को इस चुनाव में उम्मीदवार बनाया है , वह कांग्रेस के परवेज हाशमी और भाजपा के ब्रह्म सिंह बिधूड़ी के खिलाफ मैदान में हैं। इश क्षेत्र को लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर सुबह-सुबह ही मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। 

इसके अलावा, इस बार चुनाव आयोग ने राजधानी में रहने वाले 80 साल से ज्‍याद उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए खास इंतजाम किए हैं। वे पोस्‍टल बैलेट (Postal Ballot) के जरिये मतदान में हिस्‍सा ले सकेंगे। ये सुविधा दिव्‍यांग मतदाताओं (Differently-abled Voters) के लिए भी होगी। आपको बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्‍ली में ऐसे 1.46 करोड़ मतदाता हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण