लाइव न्यूज़ :

JNU यूनिवर्सिटी वाले इलाके में लेफ्ट को नोटा से भी कम मिले वोट, आंकड़ों में भारी अंतर 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 13:27 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  महरौली साउथ दिल्ली इलाके में पड़ता है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) महरौली विधानसभा इलाके में आता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजें लगभग एकदम साफ है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक दिल्ली की 70 सीटों में आप 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच महरौली सीट के रुझान हैरान कर देने वाले हैं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) महरौली विधानसभा इलाके में आता है। राजनीतिक गलियारों के मुताबिक यहां लेफ्ट पार्टियों का बोलबाला रहा है। लेकिन इस बार के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। यहां लेफ्ट पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

चुनाव आयोग के दोपहर एक बजे तक के डेटा के मुताबिक महरौली सीट से आम आदमी पार्टी के नरेश यादव सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें 23 हजार 153 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार कुसुम खत्री को 14 हजार 389 वोट मिले हैं। इस सीट से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नाम की लेफ्ट पार्टी को सिर्फ 58 वोट मिले हैं। वहीं नोटा को 231 वोट मिले हैं। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नाम की लेफ्ट पार्टी से  डी के चोपड़ा को टिकट मिला था। महरौली साउथ दिल्ली इलाके में पड़ता है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020महरौलीजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा