लाइव न्यूज़ :

'आज न्याय हुआ', दिल्ली चुनाव में AAP की हार पर कुमार विश्वास ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2025 13:32 IST

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, "मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने AAP पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है... उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है।"

Open in App

Delhi Assembly Elections Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार पर पार्टी के पूर्व सहयोगी और देश के बड़े कवि कुमार विश्वास ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आप की हार को ईश्वरीय विधान का न्याय करार दिया। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जीत की बधाई भी दी। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर पूर्व AAP नेता और कवि कुमार विश्वास ने कहा, "मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगे।"

उन्होंने केजरीवाल पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, "मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने AAP पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है... उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है।"

विश्वास ने जंगपुरा से मनीष सिसोदिया की हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली - मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, रो पड़ीं..." भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को हराया। सिसोदिया ने हार स्वीकार करते हुए मीडिया से कहा, हम 600 वोटों से पीछे रह गए। 

वहीं अरविंद केजरीवाल को प्रवेश सिंह वर्मा ने नई दिल्ली सीट से शिकस्त दी है। चुनाव आयोग के रुझानों से यह पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र शासित प्रदेश में करीब 27 सालों बाद वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों में बढ़त बनाए हुए है। जबकि सत्तारूढ़ आप केवल 22 सीटों में आगे चल रही है। वहीं पिछलीबार की तरह कांग्रेस पार्टी का कहीं नामोनिशान नहीं है। बीते 5 फरवरी को दिल्ली की नई सरकार चुनने के लिए वोटिंग कराई गई थी। जबकि आज नतीजे घोषित हो रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025कुमार विश्वासअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे