लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Results 2025: CM आतिशी ने बचा ली सीट, पूर्व सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम सिसोदिया की करारी हार, 27 साल के सूखे के बाद BJP जीत की ओर

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2025 13:14 IST

Delhi Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होते ही भाजपा सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) से आगे निकल गई, जो 27 वर्षों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता परिवर्तन का संकेत है। बने रहें।

Open in App

Delhi Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। पहले चरण की गिनती के बाद से धीरे-धीरे सारे रूझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं और सत्ता में 10 सालों से जमी आम आदमी पार्टी हार रही है। 

दिल्ली की तीन बड़ी सीटें जिनमें मुख्यमंत्री आतिशी और अरविंद केजरीवाल समेत मनीष सिसोदिया की सीटें शामिल है। 

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो तीसरी बार सीएम बनने का सपना देख रहे थे उनकी करारी हार ने यह सपना तोड़ दिया। नई दिल्ली से उम्मीदवार पूर्व सीएम केजरीवाल प्रवेश वर्मा से हार गए हैं। खबरों के मुताबिक, प्रवेश वर्मा 3182 वोट से जीत गए हैं। 

वहीं मनीष सिसोदिया जो दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहें वह जंगपुरा सीट से हार गए है। 

हालांकि, दिलचस्प बात है कि मौजूदा सीएम आतिशी ने अपनी कालका जी सीट बचा ली है और वह जीत गई हैं। आतिशी बिधूड़ी से करीब 989 वोटों  के अंतर से जीत गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री और AAP उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराकर पार्टी के लिए इज्जत बचाने वाली जीत हासिल की। ​​

2020 और 2015 के विधानसभा चुनावों के नतीजे

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP उम्मीदवार आतिशी ने यह सीट 11,393 वोटों के अंतर से जीती थी। उन्हें 52.28% वोट शेयर के साथ 55,897 वोट मिले थे। आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार धर्मबीर सिंह को हराया, जिन्हें 41.63% यानी 44,504 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा सिर्फ 4,965 वोट (4.64%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। कुल वैध वोटों की संख्या 1,96,794 थी।

2015 के चुनाव में AAP उम्मीदवार अवतार सिंह कालकाजी ने सीट जीती थी। उन्हें (51.7%) वोट शेयर के साथ 55,104 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार हरमीत सिंह कालका को 35,335 (33.16%) वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। अवतार सिंह कालकाजी ने हरमीत सिंह कालका को 19,769 वोटों के अंतर से हराया। आतिशी को 2020 में 55,897 वोट मिले, जो आप के अवतार सिंह को 2015 में मिले वोटों से सिर्फ़ 793 ज़्यादा हैं।

इससे पता चलता है कि कालकाजी में आप का जनाधार अपेक्षाकृत स्थिर रहा। इसी अवधि में कांग्रेस को 8,587 वोट का नुकसान हुआ, जबकि भाजपा को 11,269 वोट मिले। नोटा और बीएसपी दोनों को 2015 और 2020 दोनों में लगभग 500 वोट मिले।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025कालकाजीDelhi BJPआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया