लाइव न्यूज़ :

Delhi Election:'अति विनयम, धूर्त लक्षणम!' : घूस लेते सिसोदिया के ओएसडी के गिरफ्तार होने पर BJP सांसद गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 13:45 IST

गौतम गंभीर ने कहा कि ज़रुरत से ज़्यादा विनम्रता का दिखावा करने वाला अंदर से उतना ही चालाक होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया पर गंभीर ने संस्कृत श्लोक के माध्यम से प्रहार किया। इसके पहले प्रवेश वर्मा व दूसरे नेता सिसोदिया पर बयान दे चुके हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी धीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार धीरज गुप्ता पर भी रिश्वखोरी का आरोप है। सीबीआई के बताया कि आरोपी शख्स का दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) गोपाल कृष्ण माधव से संबंध हैं। 

इसके बाद भाजपा नेता सिसोदिया पर हमलावर हो गए। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि "अति विनयम, धूर्त लक्षणम!" उन्होंने कहा कि ज़रुरत से ज़्यादा विनम्रता का दिखावा करने वाला अंदर से उतना ही चालाक होता है।

बता दें कि सीबीआई का आरोप है कि धीरज गुप्ता गोपाल कृष्ण माधव का बिचौलिया है। 6 फरवरी की रात मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD)गोपाल कृष्ण माधव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 

सीबीआई के मुताबिक गिरफ्तार शख्स को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि दिल्ली सरकार की भूमिका की कोई बात अभी सामने नहीं आ है।

जानें क्या है पूरा मामला

सीबीआई अधिकारियों ने कहा था कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया।

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है। 

मनीष सिसोदिया ने OSD की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर क्या कहा? 

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 सालों में पकड़वाए है।'' 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीमनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीगौतम गंभीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी