लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः आपराधिक छवि के उम्मीदवारों में टॉप पर AAP, एडीआर की रिपोर्ट में सभी उम्मीदवारों का विश्लेषण

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 2, 2020 13:03 IST

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के 70 में से 42 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीजेपी इसमें दूसरे नंबर पर है। बीजेपी के 26 उम्मीदवारों और कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली इलेक्शन वॉच और एडीआर ने दिल्ली चुनाव में लड़ने वाले 672 उम्मीदवारों के शपथ का विश्लेषण किया है। सभी 672 में से 133 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें 104 गंभीर आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जन्म लेने वाली आम आदमी पार्टी अब आपराधिक छवि के मामले में अन्य पार्टियों से भी आगे निकलती दिखाई दे रही है। इस बात की तस्कीद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर और इलेक्शन वॉच की एक रिपोर्ट करती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के 70 में से 42 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीजेपी इसमें दूसरे नंबर पर है। बीजेपी के 26 उम्मीदवारों और कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

दिल्ली इलेक्शन वॉच और एडीआर ने दिल्ली चुनाव में लड़ने वाले 672 उम्मीदवारों के शपथ का विश्लेषण किया है। इनमें 210 राष्ट्रीय दलों से, 90 राज्य दलों से, 224 गैर-मान्यता प्राप्त दलों से और 148 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस साल 95 राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं जबकि 2015 चुनाव में 71 राजनीतिक दलों ने चुनाव लड़ा था।

सभी 672 में से 133 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें 104 गंभीर आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार हैं। इनमें 243 करोड़पति उम्मीदवार हैं। दिल्ली चुनाव में लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.34 करोड़ रुपये है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 70 में से 25 संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले टॉप तीन उम्मीदवार धरमपाल लाकड़ा, प्रमिला टोकस और राम सिंह नेताजी हैं। गौरतलब है कि ये तीनों आम आदमी पार्टी के हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 340 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच घोषित की है जबिक 298 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है। 16 उम्मीदवरों ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर घोषित की है।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। इस बार दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब