लाइव न्यूज़ :

Delhi Covid-19 Cases: दिल्ली में कोरोना के 1367 नए मामले, एक की मौत, संक्रमण दर 4.50 फीसदी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 27, 2022 23:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण की ‘‘बहुत अहम भूमिका’’ का उल्लेख करते हुए, देश में लंबे समय के बाद स्कूलों के खुलने का जिक्र किया और कहा कि एक बार फिर से संक्रमण के बढ़ते मामलों ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी योग्य बच्चों का जल्द से जल्द टीकाकरण हमारी प्राथमिकता है। इस साल मार्च में देश में 12-14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरुआत की गई।26 अप्रैल से 6-12 वर्ष के बच्चों के लिए भी को-वैक्सीन टीके की अनुमति मिल गई है।

Delhi Covid-19 Cases: दिल्ली में कोविड-19 के 1,367 नए मामले सामने आए। एक मरीज की मौत हुई और संक्रमण दर 4.50 फीसदी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,927 नए मामले आए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,65,496 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। दिल्ली में लगातार छठे दिन संक्रमण के 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक संक्रमण के कुल 18,78,458 मामले सामने आए हैं जबकि 26,170 मरीज इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं। इसके मुताबिक, शहर में मंगलवार को कुल 30,346 नमूनों की जांच की गई। दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण के 1,204 मामले दर्ज किए गए थे जबकि संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत रही थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में जिस प्रकार से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, उससे स्पष्ट है कि कोविड-19 महामारी की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है। देशवासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतियों के मद्देनजर उनकी सरकार की प्राथमिकता सभी योग्य बच्चों का जल्द से जल्द टीकाकरण करना है।

उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि वे सभी योग्य बच्चों का यथाशीघ्र टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से इसे लेकर जागरूक रहने की अपील की। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड महामारी की ताजा स्थिति की समीक्षा के बाद अपने संबोधन में यह बात कही।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस संवाद के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने दुनिया के कई देशों में मामलों के बढ़ने पर चर्चा की और साथ ही भारत के कुछ राज्यों में मामलों के बढ़ने पर भी प्रकाश डाला। मोदी ने कहा कि भारत ने कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई को संविधान में निहित सहकारी संघवाद की भावना से लड़ा है।

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्रियों, अधिकारियों और सभी कोरोना योद्धाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से पिछले दो हफ्तों में कुछ राज्यों में मामले बढ़े हैं उससे यह स्पष्ट है कि कोविड-19 की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है। ओमीक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह गम्भीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं, यह यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कुछ देशों में कोरोना के विभिन्न स्वरूपों की वजह से कुछ लहरें भी आईं लेकिन भारत ने कई देशों की तुलना में हालात पर काफी बेहतर नियंत्रण रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘इन सब के बावजूद पिछले दो हफ्ते से जिस तरह कुछ राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं, उसे देख कर हमें सतर्क रहना है।’’

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी