लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः कर्मचारियों के काम से बचने को लेकर अदालत ने अपनाया सख्त रुख

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने ड्यूटी पर बुलाये गये कर्मचारियों द्वारा किसी न किसी बहाने से काम करने से बचने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह समय ‘छुट्टियों का नहीं’ है।

जिला न्यायाधीश यशवंत कुमार ने यहां कड़कड़डूमा जिला अदालत परिसर के कर्मियों को निर्देश दिया कि वे सक्षम प्राधिकार/संबंधित न्यायिक अधिकारी से पूर्व अनुमति के बिना दफ्तर में अपने कार्यस्थल को छोड़कर नहीं जाएंगे।

न्यायाधीश ने स्टाफ को संबंधित न्यायिक अधिकारियों या प्रशासनिक शाखा द्वारा बुलाये जाने पर आने का और नहीं आने की स्थिति में छुट्टी की अर्जी जमा करने का आदेश दिया।

अदालत ने सात नवंबर को जारी परिपत्र में कहा कि जिला न्यायाधीश के संज्ञान में यह बात आई है कि संबंधित न्यायिक अधिकारी/प्रशासनिक शाखा द्वारा ड्यूटी पर बुलाने पर स्टाफ के कुछ अधिकारी कोई न कोई बहाना बनाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने से बचते हैं।

इसमें कहा गया कि यह छुट्टी का समय नहीं है और सभी अधिकारियों को अपनी अनुपस्थिति वाले दिन की छुट्टी की अर्जी देनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार