लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के 2008 नए मरीज, संक्रमित संख्या पहुंची एक लाख 2 हजार के पार, अबतक 3165 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 8, 2020 05:10 IST

Delhi corona Update: 23 जून को दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक 3,947 नये मामले सामने आए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में नये मामलों में उतार-चढाव आया है और आंकड़ों में कोई खास रूझान नजर नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,008 नये मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 1.02 लाख से अधिक हो गई है।

नई दिल्लीः दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,008 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 1.02 लाख से अधिक हो गई है जिनमें से 3,165 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे में 50 लोगों की मौत हुई है। 

उल्लेखनीय है कि 23 जून को दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक 3,947 नये मामले सामने आए थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में नये मामलों में उतार-चढाव आया है और आंकड़ों में कोई खास रूझान नजर नहीं आया है। शहर में 28 जून से लेकर छह जुलाई तक कोविड-19 के नये मामले इस प्रकार रहे :28 जून (2,889), 29 जून (2,084), 30 जून(2,199) और एक जुलाई (2,442), दो जुलाई (2,373), तीन जुलाई (2,520),चार जुलाई (2,505), पांच जुलाई (2,244) और छह जुलाई (1,379)। सोमवार को दिल्ली में मृतकों की संख्या 3,115 थी। 

मंगलवार के बुलेटिन के अनुसार, मृतक संख्या 3,165 हो गई और संकमण के कुल मामले बढ़ कर 1,02,831 हो गए। इस बीच दिल्ली सरकार के कोविड-19 समर्पित अस्पताल राजीव गांधी सुपर स्पेशलियटी अस्पताल को आईसीएमआर से 200 मरीजों पर प्लाज्म थेरेपी करने की मंजूरी मिल गयी। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

बुलेटिन के अनुसार अबतक कोविड-19 संक्रमण के 74,217 मरीज स्वस्थ हो चुके है या अन्यत्र चले गये हैं। फिलहाल 25,449 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां 6,79,831 परीक्षण किये गये हैं। दिल्ली में प्रति दस लाख पर कोविड-19 परीक्षण से गुजरने वालों की संख्या फिलहाल 35,780 हैं। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील