लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कांग्रेस में रार: पीसी चाको ने दिल्ली में ब्लॉक समितियां भंग करने के शीला दीक्षित के फैसले को पलटा

By भाषा | Updated: June 29, 2019 23:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देऐसा लगता है कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई अपने नेताओं के बीच मतभेद से उबर नहीं पायी है। दीक्षित विरोधी खेमे ने दावा किया है कि दीक्षित ने चाको से चर्चा किये बगैर ही इन समितियों को एकतरफा ढंग से भंग कर दिया। 

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित द्वारा पार्टी की सभी 280 ब्लॉक स्तरीय समितियां भंग किये जाने के अगले ही दिन एआईसीसी में राष्ट्रीय राजधानी मामलों के प्रभारी पी सी चाको ने इस फैसले को पलट दिया। इस कदम से दोनों नेताओं के बीच मतभेद का संकेत मिलता है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के पार्टी मामलों के प्रभारी चाको ने ब्लॉक समितियां को भंग करने पर स्थगन लगा दिया और अपने आदेश की प्रतियां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं दीक्षित को भेज दीं। दीक्षित और चाको समेत दिल्ली कांग्रेस के नेता शुक्रवार को गांधी से मिले थे। गांधी ने उन्हें अगले साल के प्रारंभ में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एकजुट होकर काम करने की सलाह दी थी। दीक्षित ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करार हार के कारणों का पता लगाने के लिए स्वयं द्वारा बनायी गयी समिति की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए गांधी से भेंट के बाद ब्लॉक समितियां भंग कर दीं।

शनिवार को कांग्रेस नेताओं का एक समूह कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल एवं चाको से मिला था और उसने ब्लॉक समितियां भंग करने के कदम का विरोध किया था। वेणुगोपाल और चाको से भेंट करने गये चतर सिंह ने कहा, ‘‘हमने दोनों नेताओं से कहा कि ब्लॉक समितियां और उनके अध्यक्ष निर्वाचित हैं और वे विधानसभा चुनाव से पहले अचानक भंग नहीं की जा सकती हैं क्योंकि उनके बनने में ढेर सारा समय लगता है।’’

ऐसा लगता है कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई अपने नेताओं के बीच मतभेद से उबर नहीं पायी है। दीक्षित विरोधी खेमे ने दावा किया है कि दीक्षित ने चाको से चर्चा किये बगैर ही इन समितियों को एकतरफा ढंग से भंग कर दिया। 

टॅग्स :शीला दीक्षितदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी