लाइव न्यूज़ :

Delhi Congress 2024: अरविंदर सिंह लवली की जगह कौन!, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इन चेहरों पर खेलेगी दांव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 30, 2024 14:49 IST

Delhi Congress 2024: आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के विरोध में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे ने पार्टी की अंदरूनी कलह को खुलकर सामने ला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया को हटाने की मांग कर रहा है। देशभक्त उन लोगों के साथ खड़ा नहीं हो सकता।दावा किया कि कांग्रेस को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

Delhi Congress 2024: लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस में हलचल तेज है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद हालत मुश्किल हो गया है। लवली ने कांग्रेस और आप पर जोरदार हमला बोला है। लवली ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार और उदित राज के खिलाफ हमला किया है। पत्र में लवली ने कहा कि प्रत्याशी का चयन सही से नहीं किया गया। आप से गठजोड़ को लेकर भी हमला किया। अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली के पूर्व विधायक देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख पद के संभावित दावेदार हैं।

डीपीसीसी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि यादव या लिलोठिया में से कोई एक लवली की जगह ले सकता है। पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का मानना ​​है कि इस पद के लिए अभिषेक दत्त के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। लवली ने शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ हुए गठबंधन के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के दो दिन बाद कांग्रेस ने मंगलवार को देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बयान में कहा गया कि यादव पंजाब के लिए एआईसीसी प्रभारी के पद पर भी काम करते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को शनिवार को भेजे अपने इस्तीफे में लवली ने कहा था कि वह अपने आप को ‘‘लाचार’’ महसूस कर रहे थे क्योंकि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ‘एकपक्षीय तरीके से’ रोक लगा देते थे। लवली ने कहा था कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई ‘आप’ के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने फिर भी उनके साथ गठबंधन किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावDelhi Congressमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर