लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराजः मानवीय भावना से ओतप्रोत, संकट में फंसे भारतीयों की हमेशा मदद की

By भाषा | Updated: August 13, 2019 17:00 IST

‘‘वह एक सक्षम प्रशासक और मानवीय भाव से युक्त सर्वस्पर्शी व्यक्तित्व थीं जिन्होंने देश से बाहर परेशानी में फंसे भारतीयों की मदद कर उनका दिल जीतने का काम किया। इन्हीं गुणों के लिये उन्हें 2017 में अमेरिकी दैनिक ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ द्वारा भारत की सबसे स्नेह की जाने वाली राजनीतिक घोषित किया था।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट किया।सुषमा स्वराज (67 वर्ष) का छह अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के कारण एम्स में निधन हो गया था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें मानवीय भावना से ओतप्रोत ऐसा सर्वस्पर्शी व्यक्तित्व बताया जिसने देश से बाहर संकट में पड़े भारतीयों की मदद करके सभी के दिलों को जीतने का काम किया।

सुषमा स्वराज (67 वर्ष) का छह अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के कारण एम्स में निधन हो गया था कैबिनेट की आज सुबह बैठक में एक प्रस्ताव को अंगीकार किया गया जिसमें कहा गया है कि सुषमा स्वराज को हमेशा उनके अभूतपूर्व भाषण कौशल और करूणमयी सोच के लिये याद किया जाएगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘वह एक सक्षम प्रशासक और मानवीय भाव से युक्त सर्वस्पर्शी व्यक्तित्व थीं जिन्होंने देश से बाहर परेशानी में फंसे भारतीयों की मदद कर उनका दिल जीतने का काम किया। इन्हीं गुणों के लिये उन्हें 2017 में अमेरिकी दैनिक ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ द्वारा भारत की सबसे स्नेह की जाने वाली राजनीतिक घोषित किया था।’’

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विभिन्न दायित्वों में राष्ट्र की सेवा के लिये सुषमा स्वराज की ‘आन रिकार्ड’ सराहना की। प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘उनके निधन से देश ने एक उत्कृष्ट नेता एवं असाधारण सांसद को खो दिया।’’ इसमें कहा गया है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज काफी युवावस्था में सार्वजनिक जीवन में आईं और 1977 में 25 वर्ष की आयु में हरियाणा विधानसभा का चुनाव जीता और राज्य के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनीं।

वह 1990 में राज्यसभा के लिये चुनी गई थीं और 1996 में 11वीं लोकसभा के लिये चुनी गईं । वह सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं । अक्टूबर 1998 में वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। साल 2009 में वह 15वीं लोकसभा में विपक्ष की नेता बनीं। साल 2014 में 16वीं लोकसभा में चुने जाने के बाद उन्होंने मई 2019 तक विदेश मंत्री का दायित्व संभाला। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना