लाइव न्यूज़ :

Delhi Coaching Centre Tragedy: यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थी डूबे कैसे?, सीबीआई को जांच सौंपी, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और एमसीडी की बखिया उधेड़ी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2024 17:28 IST

Delhi Coaching Centre Tragedy: दिल्ली के प्रशासनिक, वित्तीय, भौतिक ढांचे पर पुनर्विचार का समय आ गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Coaching Centre Tragedy: एमसीडी के अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है। Delhi Coaching Centre Tragedy: आपने भूमिगत तल में घुसने वाले बारिश के पानी का चालान नहीं काटा।Delhi Coaching Centre Tragedy: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की।

नई दिल्लीः कोचिंग सेंटर हादसे पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार, एमसीडी और पुलिस पर सख्त टिप्पणी की है।  कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत के मामले में एसयूवी चालक की गिरफ्तारी पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस से कहा कि गनीमत है कि आपने भूमिगत तल में घुसने वाले बारिश के पानी का चालान नहीं काटा। दिल्ली HC ने दिल्ली के प्रशासनिक, वित्तीय, भौतिक बुनियादी ढांचे पर फिर से विचार करने के लिए GNCTD के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति के गठन का निर्देश दिया। DDA उपाध्यक्ष, MCD अध्यक्ष और पुलिस आयुक्त सहित सदस्य शामिल होंगे।

समिति को आठ सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। कोचिंग सेंटर मौत केस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सख्त टिप्पणी की है। कोचिंग सेंटर हादसे पर उच्च न्यायालय ने पूछा कि एमसीडी अधिकारियों ने राजेंद्र नगर में बरसाती नालों में जल निकासी की खराब स्थिति के बारे में आयुक्त को क्यों नहीं बताया।

कोर्ट ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा कि यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थी डूब कैसे गए। यह आम बात हो गई है और एमसीडी के अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है। उच्च न्यायालय ने आपराधिक मामले की जांच दिल्ली पुलिस से सीबीआई को सौंपी है। न्यायालय ने राजेंद्र नगर में अतिक्रमण, अनधिकृत निर्माण को हटाने का आदेश दिया है।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम