लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री 28 अगस्त को मयूर विहार फेज-1 फ्लाईओवर के ‘क्लोवरलीफ’ का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:11 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 अगस्त को दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर मयूर विहार फेज-एक फ्लाईओवर के ‘क्लोवरलीफ’ का उद्घाटन कर सकते हैं। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस कदम से मयूर विहार फेज-एक से अक्षरधाम और नोएडा से मयूर विहार फेज-एक की यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा क्योंकि दो लूप खुलने के बाद उन्हें इन गंतव्यों तक जाने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, "हमें मुख्यमंत्री कार्यालय से फ्लाईओवर लूप खोलने की तारीख मिल गई है। मयूर विहार-1 फ्लाईओवर के इन क्लोवरलीव्स (लूप) का उद्घाटन मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) 28 अगस्त को करेंगे।" उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह का समय अभी तय नहीं हुआ है। 800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने किया है और इसे जनवरी 2019 में यातायात के लिए खोल दिया गया था, लेकिन इसके लूप का निर्माण कार्य चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"