लाइव न्यूज़ :

CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी, उत्पाद शुल्क नीति मामले में SC ने दिया फैसला

By आकाश चौरसिया | Updated: April 15, 2024 15:07 IST

एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल, 2024 तक बढ़ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली कोर्ट ने 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजादूसरी तरफ SC ने केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी से जवाब मांगाइस केस में सर्वोच्च न्यायालय ने 23 अप्रैल तक जवाब ईडी से अपनी बात रखने को कहा है

नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल 2024 तक बढ़ा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर, उत्पाद शुल्क नीति मामले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संबंधित न्यायाधीश के समक्ष वर्चुअली पेश किया गया।

दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर ईडी को भी नोटिस जारी कर 24 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी को चुनौती दी।

SC ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली HC के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने केंद्रीय जांच एजेंसी को 24 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। अब इस केस में महीने के अंत में सुनवाई होगी। 

इनके अलावा 'आप' संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात पर संदीप पाठक ने कहा, "जब हम उनसे(अरविंद केजरीवाल) मिले तो उनके चेहरे पर एक भी शिकन नहीं था। उनके मन में एक ही प्रश्न था कि दिल्ली में जो सारा काम हुआ है, कुछ रुकना नहीं चाहिए। वे सारे समय इसी के बारे में पूछते रहे। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वो जहां कहीं भी रहेंगे जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवाललोकसभा चुनाव 2024Aam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"