लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक, ‘आप’ के 62 में से 53 विधायक पहुंचे, भाजपा ने किया हमला

By भाषा | Updated: August 25, 2022 14:03 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर बुलाई गई बैठक से पहले पार्टी के दिल्ली में सभी 62 विधायकों से संपर्क हो गया था। सूत्रों ने कहा कि ‘आप’ के कम से कम एक दर्जन विधायकों से बैठक से पहले संपर्क नहीं हो पा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायकों ने ‘आप’ के विधायकों को तोड़ने के आरोपों को खारिज किया।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और छापेमारी के कारण यह बैठक बुलाई गई थी। केजरीवाल नीत पार्टी दिल्ली सरकार के शराब ‘घोटाले’ से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ओर से बृहस्पतिवार को बुलाई गई बैठक में पार्टी के 62 में से 53 विधायकों ने शिरकत की। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से विधायकों को तोड़ने की कथित कोशिश के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी।

सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी थी और कुछ ही मिनट में संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि केजरीवाल के आवास पर बुलाई गई बैठक से पहले पार्टी के दिल्ली में सभी 62 विधायकों से संपर्क हो गया था। सूत्रों ने कहा कि ‘आप’ के कम से कम एक दर्जन विधायकों से बैठक से पहले संपर्क नहीं हो पा रहा था।

मुख्यमंत्री के आवास के बाहर पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने पत्रकारों से कहा, “हम अपने कुछ विधायकों से संपर्क नहीं कर पाए क्योंकि वे शायद ट्रैफिक में फंस गए थे, लेकिन हम दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि ‘आप’ सरकार नहीं गिरेगी। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बैठक में सभी विधायक मौजूद रहेंगे।”

भाजपा विधायकों ने ‘आप’ के विधायकों को तोड़ने के आरोपों को खारिज किया और इसे केजरीवाल नीत पार्टी का लोगों की सहानुभूति हासिल करने का हथकंडा करार दिया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ‘आप’ लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है । उन्होंने दिल्ली की आबकारी नीति पर केजरीवाल की 'चुप्पी' पर सवाल उठाया।

‘आप’ के चार विधायकों ने बुधवार को दावा किया था कि भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क कर पाला बदलने की पेशकश की है और उन्हें बताया गया था कि भाजपा केजरीवाल नीत पार्टी के 20-25 विधायकों से संपर्क बनाए हुए है। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा।

यह सत्र दिल्ली सरकार के मंत्रियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच और छापेमारी तथा भाजपा की ओर से उसके विधायकों को कथित रूप से ‘तोड़ने’ की कोशिशों को लेकर बुलाया गया है।

इस बीच भाजपा ने ‘आप’ को उन लोगों के नाम उजागर करने की चुनौती दी है, जिन्होंने पार्टी बदलने की पेशकश के साथ उसके विधायकों से कथित रूप से संपर्क किया है। उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत पार्टी दिल्ली सरकार के शराब ‘घोटाले’ से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyमनीष सिसोदियाप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईCBIBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी