लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव: "भाजपा आज अपने राजा-महराजाओं के साथ दिल्ली पर करेगी हमला...", बीजेपी के रोड शो पर अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज

By भाषा | Updated: November 20, 2022 12:30 IST

आपको बता दें कि भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव कुलजीत सिंह चहल ने 20 नवंबर के दिन को ‘‘महा रविवार’’ करार दिया है। इसके साथ उन्होंने कहा है कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा राष्ट्रीय राजधानी के संगम विहार इलाके में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के रोड शो पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अपने ‘राजा-महाराजाओं’ के साथ बीजेपी दिल्ली पर ‘हमला’ करेगी। केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता बीजेपी नेताओं को करारा जवाब देगी।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने ‘‘राजा-महाराजाओं’’ के साथ राष्ट्रीय राजधानी पर हमला करेगी और जनता उन्हें ‘‘करारा जवाब’’ देगी। 

‘‘राजा-महाराजाओं’’ के साथ बीजेपी करेगी राजधानी पर हमला- अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न रोड शो में हिस्सा लेने के मद्देनजर यह टिप्पणी की है। आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री एमसीडी चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आयोजित होने वाले 14 रोड शो में शिरकत करेंगे। 

भाजपा के रोड शो को लेकर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

इस पर बोलते हुए केजरीवाल ने ट्वीट भी किया है और कहा है, ‘‘आज भाजपा दिल्ली पर हमला करने जा रही है। इनके कई राजा-महाराजा अपनी-अपनी सेनाएं लेकर चारों तरफ से दिल्ली पर हमला कर रहे हैं। लेकिन जैसे अभी तक दिल्ली के लोगों ने भाजपा और उसके उपराज्यपाल के हमलों का वीरता के साथ सामना किया है, वैसे ही आज भी दिल्ली की जनता इन्हें करारा जवाब देगी।’’ 

रोड शो में भाजपा के ये नेताएं होंगे शामिल

भाजपा की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि रोड शो में शामिल होने वाले नेताओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के उनके समकक्ष हिमंत विश्व शर्मा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। 

आज होगा बीजेपी का ‘‘महा रविवार’’ वाला रोड शो

भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव कुलजीत सिंह चहल ने 20 नवंबर के दिन को ‘‘महा रविवार’’ करार देते हुए कहा कि नड्डा राष्ट्रीय राजधानी के संगम विहार इलाके में चुनाव प्रचार करेंगे। 

उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले रोड शो में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि एमसीडी के 250 वार्ड में चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को की जाएगी। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyनिकाय चुनावNew DelhiMunicipal elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?