लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav: दिल्ली में हर परिवार को प्रतिमाह 25000 रुपये की बचत?, अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘आप’ सरकार की कल्याणकारी योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2025 19:58 IST

Delhi Chunav: आप सरकार की नीतियों के तहत, दिल्ली का एक औसत परिवार प्रति माह 25,000 रुपये बचाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार द्वारा लाई गई योजनाओं के वित्तीय लाभों के बारे में बताना है।सत्ता में वापस लाते हैं, तो नयी योजनाओं से बचत में 10 हजार रुपये का इजाफा होगा। पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Delhi Chunav: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ‘आप’ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से दिल्ली में हर परिवार को प्रतिमाह औसतन 25 हजार रुपये की बचत होती है और अगर पार्टी फिर से सत्ता में आई तो नयी पहलों के कारण बचत में 10 हजार रुपये का इजाफा हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां आप के 'बचत पत्र' अभियान की शुरुआत के अवसर पर यह बात कही जिसका उद्देश्य उनकी पार्टी की सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं के वित्तीय लाभों के बारे में बताना है।

केजरीवाल ने कहा, "हमारे स्वयंसेवक लोगों तक पहुंचकर उनसे 'बचत पत्र' भरवाएंगे, जिसमें वे बताएंगे कि हमारी मुफ्त कल्याणकारी पहलों के माध्यम से वे कितनी बचत कर रहे हैं।" केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार की नीतियों के तहत, दिल्ली का एक औसत परिवार प्रति माह 25,000 रुपये बचाता है।

अगर लोग झाड़ू (आप का चुनाव चिह्न)के सामने वाला बटन दबाकर पार्टी को सत्ता में वापस लाते हैं, तो नयी योजनाओं से बचत में 10 हजार रुपये का इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि ‘आप’ के घोषणापत्र में छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा, महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।

आम आदमी पार्टी फिर से 70 में से 60 से अधिक सीट पर जीत हासिल करेगी : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 70 में से 60 से अधिक सीट पर जीत हासिल करेगी। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही हार मान ली है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

यदि हर वोट भाजपा की ‘गुंडागर्दी’ के खिलाफ झाड़ू (आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न) को जाता है, तो हम एक बार फिर 60 सीट के आंकड़े को पार कर जाएंगे।’’ ‘आप’ ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीट पर जीत दर्ज की थी और 2015 में 67 सीट हासिल की थीं।

केजरीवाल ने मतदाताओं को यह भी चेतावनी दी कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह ‘आप’ के नेतृत्व वाली सरकार की मुफ्त कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देगी, जिसमें मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिये मुफ्त बस यात्रा शामिल है। उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ की नीतियों से दिल्ली के परिवारों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह की बचत करने में मदद मिलती है।

यदि पार्टी फिर से चुनाव जीतती है, तो नई योजनाओं से इन बचतों में 10,000 रुपये और जुड़ जाएंगे। इससे पहले दिन में केजरीवाल ने ‘आप’ के ‘बचत पत्र’ अभियान की शुरुआत की, जिसमें पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं के वित्तीय लाभों पर प्रकाश डाला गया है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं