लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav: ‘पंजाब सरकार’ स्टिकर वाली गाड़ी?, नकदी, शराब और आप के पर्चे, दिल्ली पुलिस ने किया जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2025 13:20 IST

Delhi Chunav 2025: दिल्ली पुलिस ने कहा कि अधिकारियों ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और तिलक मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सरकार ने उन दावों को खारिज कर दिया कि दिल्ली में पकड़ी गई कार उसकी है। ‘आप’ ने भी एक बयान जारी कर कहा कि कार जब्त करना पूर्व ‘‘प्रायोजित’’ है।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली पुलिस द्वारा ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी से नकदी और शराब जब्त करने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'गंदी राजनीति' करार दिया और आरोप लगाया कि यह पंजाब में आप सरकार को बदनाम करने की साजिश है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में मांग की कि चुनाव आयोग को इस मामले का संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा की गंदी राजनीति इतनी गिर चुकी है कि वे एक फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं और इस गाड़ी से पैसे और प्रचार सामग्री ले जाते हुए दिखाकर आप, पंजाब सरकार और पंजाब भवन को बदनाम कर रहे है।"

सिंह ने दिल्ली पुलिस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चिंता का विषय है कि फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ी राजधानी में घूम रही थी। एक अधिकारी के अनुसार, बुधवार को ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी से नकदी, शराब और आप के पर्चे जब्त किए गए। यह गाड़ी पंजाब की थी और बुधवार को नयी दिल्ली जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने इसे पकड़ा।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उसके पास इस नंबर की कोई गाड़ी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक सेना अधिकारी को भी बदनाम किया है, जिसकी गाड़ी का नंबर इस मामले में इस्तेमाल किया गया। पंजाब सरकार ने बुधवार को कहा कि जब्त की गई गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी है और असल में यह किसी और वाहन का नंबर है, जो पंजाब सरकार के नाम पर पंजीकृत नहीं है।

पंजाब सरकार ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि दिल्ली में पकड़ी गई गाड़ी उसकी है। भाजपा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में ‘पंजाब सरकार’ की गाड़ी से 10 लाख रुपये नकद, शराब और आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार की सामग्री बरामद हुई है।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आम आदमी पार्टीपंजाबAam Aadmi Partyदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी