लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav 25: देके वोट तुम अपना मुझे, जिंदगी दे देना?, 2020 दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन ने मुस्तफाबाद में किया प्रचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 20:45 IST

Delhi Chunav 25: मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,88,902 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,55,706 पुरुष मतदाता, 1,33,193 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है।एआईएमआईएम ने ताहिर को चुनावी मैदान में उतारा है।करावल नगर स्थित अपने घर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

Delhi Chunav 25: आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद एवं 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन ने बुधवार को मुस्तफाबाद में पुलिस की निगरानी में चुनाव प्रचार शुरू कर लोगों से वोट मांगा और कहा कि इससे उन्हें जिंदगी मिल जाएगी। यह प्रचार अभियान उच्चतम न्यायालय द्वारा हुसैन को छह दिन की अभिरक्षा पैरोल दिए जाने के एक दिन बाद शुरू हुआ। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने ताहिर को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने अपने समर्थकों को यह पंक्ति पढ़कर संबोधित किया, ‘‘देके वोट तुम अपना मुझे, जिंदगी दे देना’’।

ताहिर सुबह छह बजे तिहाड़ जेल से पैरोल पर बाहर आये और मुस्तफाबाद के 25-फुटा रोड स्थित अपने चुनाव कार्यालय पहुंचे। सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी उनके कार्यालय के बाहर पुष्प वर्षा और ‘‘ताहिर भाई जिंदाबाद’’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। लगभग 300 समर्थकों के साथ हुसैन ने मुस्तफाबाद की संकरी गलियों में घर-घर जाकर वोट मांगे।

अपना प्रचार अभियान शुरू करने से पहले हुसैन ने कहा, ‘‘मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन समय नहीं है। इसलिए, मैं ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे आंसुओं का महत्व समझिए... देके वोट तुम अपना मुझे, जिंदगी दे देना।’’ शीर्ष न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, ताहिर को करावल नगर स्थित अपने घर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

करावल नगर वर्ष 2020 के दंगों के कथित स्थलों में से एक है। इसके अलावा, ताहिर को अपने ऊपर चल रहे मामलों को लेकर कोई सार्वजनिक बयान देने से भी मना किया गया है। न्यायालय ने मंगलवार को ताहिर हुसैन को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक अभिरक्षा पैरोल दी थी। ताहिर को पुलिस की निगरानी में रोजाना 12 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक) चुनाव प्रचार करने की अनुमति मिली है।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संजय करोल और संदीप मेहता की अध्यक्षता वाली पूर्ण पीठ ने यह शर्त रखी कि हुसैन को हर दिन 2.47 लाख रुपये जमा करने होंगे, ताकि उनकी सुरक्षा और पुलिस रक्षककर्मियों का खर्च निकाला जा सके। मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,88,902 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,55,706 पुरुष मतदाता, 1,33,193 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं। इस विधानसभा सीट पर प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रभावशाली उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने करावल नगर के मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आदिल अहमद खान को टिकट दिया है, जो अन्ना हजारे आंदोलन के समय से पार्टी से जुड़े हैं। कांग्रेस ने पूर्व विधायक हसन मेहदी के बेटे अली मेहदी को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल