लाइव न्यूज़ :

Delhi Chalo Farmers Protest: 'जेसीबी, पोकलेन, ट्रैक्टर का इस्तेमाल न करें', हरियाणा पुलिस ने दी चेतावनी

By धीरज मिश्रा | Updated: February 21, 2024 12:00 IST

Delhi Chalo Farmers Protest: किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली चलो का एलान किया। किसानों के इस एलान के बाद से दिल्ली से सटे बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम कर दिए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी21 फरवरी को दिल्ली आना चाहते हैं प्रदर्शनकारी हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

Delhi Chalo Farmers Protest: किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली चलो का एलान किया। किसानों के इस एलान के बाद से दिल्ली से सटे बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम कर दिए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। इधर, शंभु बॉर्डर पर डटे किसानों को जेसीबी, पोकलेन जैसी मशीन की सुविधा दे रहे मालिकों के लिए हरियाणा पुलिस के द्वारा चेतावनी दी गई है।

हरियाणा पुलिस के एक्स एकाउंट से कहा गया है कि धरना स्थलों पर आपके द्वारा अगर प्रदर्शनकारियों को जेसीबी पोकलेन जैसी मशीन मुहैया कराई गई है तो उसे तुरंत हटा लें। क्योंकि, यह सुरक्षा में लगे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। साथ ही यह एक एक गैर-जमानती अपराध श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि किसानों के प्रदर्शन को खदड़ने के लिए पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़े गए थे। वहीं, अपने दूसरे पोस्ट में हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग ना करें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

मालूम हो कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ डेरा डाले प्रदर्शनकारी किसानों को फटकार लगाई और कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों का उपयोग राजमार्गों पर नहीं किया जा सकता है। मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, राजमार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग नहीं कर सकते। केंद्र सरकार का अनुमान है कि शंभू बॉर्डर पर 1200 ट्रैक्टर और 300 कारों के साथ लगभग 14000 किसान हैं।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा हमारा इरादा किसी तरह की अराजकता पैदा करने का नहीं है। हमने 7 नवंबर से दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनाया है। अगर सरकार कहती है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला तो इसका मतलब है कि सरकार हमें नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। ये ठीक नहीं है कि हमें रोकने के लिए इतने बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए गए हैं।

हम शांति से दिल्ली जाना चाहते हैं, सरकार बैरिकेड हटाकर हमें अंदर आने दे। नहीं तो हमारी मांगें मान लें.। हम शांत हैं। अगर वे एक हाथ बढ़ाएंगे तो हम भी सहयोग करेंगे। हमें धैर्य के साथ स्थिति को संभालना होगा। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे नियंत्रण न खोएं।

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmersKisan MahapanchayatKisan MorchaKisan Sangharsh Mazdoor Committee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: योगी सरकार के लिए पराली बनी मुसीबत, बढ़ गए पराली जलाने के मामले, 6284 मामले सामने आए

भारतFarmers Rally Today: चंडीगढ़ में आज किसानों की रैली, यातायात प्रतिबंध लागू; 10,000 से ज्यादा किसानों के पहुंचने की उम्मीद

कारोबारट्रैक्टर छोड़ बैल से करिए खेती?, हर साल 30000 रुपये सहायता, बीजेपी सरकार ने की घोषणा

कारोबारविश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव, सीएम डॉ यादव ने कहा-किसानों के सम्मान में लैंड पूलिंग निरस्त

कारोबारPM-KISAN 21st installment: रहिए तैयार, इस दिन खाते में 2000 रुपये?, लाखों किसान को पीएम मोदी देंगे तोहफा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील