लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में 190 लो फ्लोर बसों को शामिल करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में 190 ‘लो फ्लोर’ वातानुकूलित सीएनजी बसों को शामिल करने की मंजूरी दी।

इसके साथ ही दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ कर 7,140 हो जाएगी जो अबतक की सबसे अधिक संख्या है।

परिवहन विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया कि अगले साल से आने वाली नयी बसें पूरी तरह बीएस-6 उत्सर्जन मानक के अनुरूप होंगी और इनमें वास्तविक समय पर यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, आपात बटन और जीपीएस जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।

बयान में कहा गया कि परिवहन विभाग क्लस्टर संख्या 16बी सीएलएफ के तहत संचालित होने वाली इन 190 बसों के किराया अंतर के भगुतान के लिए अगले 10 साल में अनुमानित 1,259 करोड़ रुपये वहन करेगा।

परिवहन विभाग ने बताया कि सबसे कम बोली लगाने वाले इंडक्लान मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड इन बसों को उपलब्ध कराएगा और इनका परिचालन घुमानेरा बस डिपो से किया जाएगा।

नयी बसों के आने से क्लस्टर बस योजना के बेड़े में बसों की संख्या 3,383 हो जाएंगी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘ बधाई हो दिल्ली। मंत्रिमंडल ने आज माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 190 लो फ्लोर एसी सीएनजी बसों को शामिल करने की मंजूरी दी जिनमें सीसीटीवी, जीपीएस, आपात बटन लगे होंगे और ये दिव्यांगों के अनुकूल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो