लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हिंसा भड़काने के आरोप में BJP नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ दो शिकायत दर्ज, जानें क्या दिया था विवादित बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 25, 2020 14:32 IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो गई और अर्द्धसैन्य एवं दिल्ली पुलिस बल के कई कर्मियों समेत कम से कम 105 लोग घायल हो गए।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ रविवार और सोमवार को हिसा भड़काने के आरोप में दो शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसमें से एक शिकायत आप पार्टी की कॉर्पोरेटर रेशमा नदीम और दूसरी हसीब उल हसन ने दर्ज कराई है। शिकायत में कपिल मिश्रा पर आरोप लगाया गया है कि दिल्ली मे सीएए विरोध के दोरान बीजेपी नेता ने अपने भड़काऊ भाषणों से लोगों को भड़काया है। जिससे दिल्ली में अराजकता फैल गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसपर कोई एक्शन नहीं लिया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो गई और अर्द्धसैन्य एवं दिल्ली पुलिस बल के कई कर्मियों समेत कम से कम 105 लोग घायल हो गए।    

जानें क्या दिया था कपिल मिश्रा ने विवादित बयान 

रविवार को कपिल मिश्रा का एक  41 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में कपिल मिश्रा कह रहे थे, "ये यही चाहते हैं कि दिल्ली में आग लगी रहे। इसलिए उन्होंने रास्ते बंद किए और दंगे जैसा माहौल बना रहे हैं। हमारी तरफ से एक भी पत्थर नहीं चला है। डीसीपी साहेब हमारे सामने खड़े हैं, मैं आप सब की तरफ से कर रहा हूं। डोनाल्ड ट्रंप के जाने तक तो हम शांति से हैं लेकिन उसके बाद हम आपकी भी नहीं सुनेंगे। अगर रास्ते खाली नहीं हुए तो। ट्रंप के जाने तक आप जाफराबाद और चांदबाग खाली करवा दीजिए। हम आपसे विनती कर रहे हैं, उसके बाद हमें लौट कर आना होगा।" इसके बाद कपिल मिश्रा ने भारत माता की जय के नारे लगवाए थे।

कपिल मिश्रा ने फिर ट्वीट कर शांति की अपील की

कपिल मिश्रा ने वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को ट्वीट कर लोगों से शांति की अपील की थी।  उन्होंने लिखा था कि हिंसा किसी समस्या का निदान नहीं है। भाईचारा बना रहे सबका इसी में भलाई है। सीएए के समर्थक व विरोधी द्वारा हिंसा तत्काल रोकी जानी चाहिए। 

25 फरवरी को दिल्ली हिंसा पर केजरीवाल ने अमित शाह के साथ की बैठक 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक अच्छी रही और तय किया गया कि सभी दल शांति बहाल करने की दिशा में कदम उठाएंगे। उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक अच्छी रही और यह तय किया गया कि सभी दल शांति बहाल करने की दिशा में कदम उठाएंगे।’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘ पुलिस अपना काम कर रही है और गृह मंत्री शाह ने आश्वासन दिया है कि जितने भी बल की जरूरत होगी, मुहैया कराया जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच हिंसा में एक हेड कॉन्स्टेबल सहित सात लोगों के मारे जाने के बाद दिल्ली की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए अमित शाह ने मंगलवार को यह बैठक की। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, केजरीवाल, पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, काग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा, भाजपा नेता मनोज तिवारी और रामवीर बिधूड़ी इस बैठक में मौजूद थे।

टॅग्स :कपिल मिश्रआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी