लाइव न्यूज़ :

Delhi Budget 2022: रोजगार बाजार 2.0 के जरिए महिलाओं पर रहेगा ज्यादा फोकस, "रोजगार बजट" के जरिए अगले 5 सालों में मिलेगी 20 लाख नौकरियां- बोले मनीष सिसोदिया

By आजाद खान | Updated: March 26, 2022 14:34 IST

Delhi Budget 2022: बजट पर बोलते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "दिल्ली की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे कोविड-19 के प्रभाव से उबर रही है।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बजट पेश किया है।उन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 75,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि ये बजट रोजगार बजट है।

Delhi Budget 2022: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 75,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। मनीष सिसोदिया ने अपने बजट भाषण में कहा कि दिल्ली में पिछले सात वर्षों में 1.78 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला और उनमें से 51,307 को सरकारी नौकरी मिली। सिसोदिया ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का लगातार आठवां बजट है और यह ‘‘रोजगार बजट’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं रोजगार सृजन और लोगों को कोविड-19 के प्रभाव से राहत देने का एजेंडा लेकर आया हूं।’’ सिसोदिया ने विधानसभा में कहा कि कोविड​​-19 महामारी के शुरू होने के बाद से दिल्ली में निजी क्षेत्र ने 10 लाख से अधिक नौकरियां पैदा की हैं। 

रोजगार बाजार 2.0 में महिलाओं पर रहेगा फोकस

बजट पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के दौरान सबसे ज्यादा नौकरी महिलाओं को दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे चलकर रोजगार बाजार 2.0 में विशेष तौर पर महिलाओं पर ध्यान दिया जाएगा।

अगले 5 सालों में 20 लाख नौकरियां होगी पैदा-मनीष सिसोदिया

बजट पर मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, "हमें अगले पांच साल में खुदरा क्षेत्र में तीन लाख नौकरियां और अगले एक साल में 1.20 लाख से अधिक रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। ‘स्मार्ट शहरी खेती’ पहल के तहत महिलाओं के लिए 25,000 नौकरियां पैदा होंगी। सिसोदिया ने आगे कहा कि ‘रोजगार बाजार’ के लिए 20 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए, इससे दिल्ली में 10 लाख विक्रेताओं को डारेक्ट लाभ होने की उम्मीद है। इस बजट में वित्तमंत्री ने कहा कि मैं प्रस्ताव में रखने जा रहा हूं उससे दिल्ली में 5 साल में कुल मिलाकर कम से कम 20 लाख नौकरियां पैदा होंगी। 

क्या कहा मनीष सिसोदिया ने

सिसोदिया ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘दिल्ली की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे कोविड-19 के प्रभाव से उबर रही है। 2022-23 के लिए बजट आवंटन 75,800 करोड़ रुपये है।’’ वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट आवंटन 69,000 करोड़ रुपये था। 2022-23 के लिए बजट आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में 9.86 प्रतिशत अधिक है। 

'आप' का है यह 8वां बजट

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार का यह लगातार आठवां बजट है। सिसोदिया ने कहा कि 2022-23 का बजट ‘रोजगार बजट’ है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 2.7 प्रतिशत अधिक है। 

टॅग्स :New Delhiबजटमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह