लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण: दिल्ली की आबोहवा में सुधार, 9 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, कुछ अन्य प्रतिबंध भी हटे

By रुस्तम राणा | Updated: November 7, 2022 14:58 IST

वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने 9 नवंबर को स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों और छोटे माल वाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध सहित कुछ अन्य प्रतिबंध हटा दिए।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार ने 9 नवंबर को स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है दिल्ली में ट्रकों, छोटे माल वाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध सहित कुछ अन्य प्रतिबंध हटाए गएफिलहाल निजी तोड़फोड़ और निर्माण कार्य पर रोक जारी रहेगी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु प्रदूषण से राहत मिली है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। ऐसे में राज्य सरकार ने 9 नवंबर को स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों और छोटे माल वाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध सहित कुछ अन्य प्रतिबंध हटा दिए। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि निजी तोड़फोड़ और निर्माण कार्य पर रोक जारी रहेगी।

हालांकि, स्कूलों को बाहरी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या से हटाने के लिए कहा गया है। राज्य सरकार ने कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की नीति भी वापस लेकर आई है। पर्यावरण मंत्री ने यह भी कहा कि 'पर्यावरण बस सेवा', जिसमें निजी तौर पर चलने वाली 500 सीएनजी बसें शामिल हैं, का संचालन जारी रहेगा।

दिल्ली के वायु प्रदूषण के स्तर में सोमवार को मामूली सुधार हुआ लेकिन यह 'बेहद खराब' श्रेणी में बना रहा। सफर के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कुल मिलाकर एक्यूआई 326 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली से सटे हुए शहरों में हवा की गुणवत्ता भी 'बहुत खराब' रही। नोएडा (यूपी) में 332, गुरुग्राम (हरियाणा) में 325 और गाजियाबाद (यूपी) में 331 एक्यूआई दर्ज किया गया।

प्रदूषण का स्तर अब खतरनाक 'गंभीर' श्रेणी में नहीं है, केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने तीन दिन पहले लगाए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे और अंतिम चरण के तहत नए प्रतिबंध हटा दिए हैं। 

दिल्ली में वायु प्रदूषण के असामान्य रूप से उच्च स्तर से चिंतित, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में प्राथमिक विद्यालय शनिवार, 5 नवंबर से बंद रहेंगे, जब तक कि शहर में वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो जाता।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीGopal Rai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील