लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : नाबालिग से कथित तौर पर रेप और हत्या के मामले में पीएम मोदी को सौंपी गई रिपोर्ट, बीजेपी सांसद ने कहा - न्याय जरूर मिलेगा

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 7, 2021 13:23 IST

दिल्ली के बीजेपी सांसद ने एक दलित लड़की के साथ कथित रेप और हत्या के मामले में एक रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी है और मामले की पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में दी गई है और पीड़ितों को न्याय का आश्वासन दिया गया है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली भाजपा सांसद ने दलित लड़की की कथित रेप और हत्या के मामले में रिपोर्ट सौंपीइस मामले में सांसद ने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है सांसद ने कहा कि माता-पिता के दुख ने झकझोर दिया

दिल्ली : दलित लड़की से कथित बलात्कार और हत्या के मामले में दिल्ली बीजेपी सांसद ने पीएम को एक रिपोर्ट सौंपी है । उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद हंस राज हंस ने शुक्रवार को शहर के ओल्ड नांगल इलाके में नौ वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है ।

 सांसद ने पीएम को सौंपी रिपोर्ट

सांसद हंस ने कहा कि उन्हें घटना पर जमीनी रिपोर्ट के सौंपने के लिए गुरूवार को प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया था । हंस ने पीटीआई को बताया कि पीएम के निर्देश के मुताबिक मैं गुरूवार को ही लड़की के परिवार से मिला और उन्हें ये संदेश दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा ।  उन्होंने कहा कि परिवार से मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद लड़की को 'जिंदा जला दिया गया' । 

मशहूर गायक ने कहा कि 'मैं स्वाभाव से सूफी हूं और एक कलाकार भी हूं । लड़की के माता-पिता के दर्द में मुझे झकझोर कर रख दिया है । मैंने खुद रिपोर्ट लिखी और इसे पीएम के सामने पेश किया ।' दिल्ली पुलिस ने बुधावार को मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया । 

पुजारी ने जबरन किया दाह संस्कार 

आपको बताते दें कि दिल्ली के ओल्ड नांगल इलाके में एक 9 वर्षीय बच्ची की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई थी । उसके माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उसके सा बलात्कार किया गया था और एक श्मशान में एक पुजारी द्वारा जबरन उसका अंतिम संस्कार किया गया था । इस दुखद घटना के बाद लोगों में भारी रोष देखने को मिला और लोगों ने बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है । 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को परिवार से मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने और परिवार को 10 लाख रुपए की राहत देने की घोषणा की है ।  

टॅग्स :दिल्लीनरेंद्र मोदीरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?