लाइव न्यूज़ :

साहित्य जगत में बड़ी क्षति?, प्रसिद्ध उड़िया कवि रमाकांत रथ और तमिल लेखक नारुम्पुनाथन का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2025 18:57 IST

रमाकांत रथ को भारतीय प्रशासनिक सेवा और साहित्य जगत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की।सोमवार को पुरी के स्वर्गद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।रमाकांत रथ का जन्म 13 दिसंबर 1934 को कटक में हुआ था।

भुवनेश्वरः प्रसिद्ध उड़िया कवि और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रमाकांत रथ का रविवार को यहां खारवेल नगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। पद्म भूषण से सम्मानित रथ के परिवार में तीन बेटी और एक बेटा हैं। उनके निधन पर ओडिशा के कई नेताओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया और उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रथ के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रमाकांत रथ को भारतीय प्रशासनिक सेवा और साहित्य जगत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

माझी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घोषणा की कि रथ का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रथ की छोटी बेटी ने बताया कि उनके बेटे के विदेश से लौटने के बाद सोमवार को पुरी के स्वर्गद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रमाकांत रथ का जन्म 13 दिसंबर 1934 को कटक में हुआ था। रेवेंशॉ कॉलेज (अब विश्वविद्यालय) से अंग्रेजी साहित्य में एमए करने के बाद वर्ष 1957 में वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। राज्य और केंद्र सरकारों में कई महत्वपूर्ण पद संभालने के बाद वह 1992 में ओडिशा के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए।

रथ के प्रमुख काव्य संग्रहों में केते दिनारा (1962), सप्तम ऋतु (1977), सचित्र अंधारा (1982), श्री राधा (1985) और श्रेष्ठ कविता (1992) शामिल हैं। उनकी कई कविताओं का अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है।

उन्हें वर्ष 1977 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, वर्ष 1984 में सरला पुरस्कार, वर्ष 1990 में विषुव सम्मान और 2009 में साहित्य अकादमी फेलोशिप से सम्मानित किया गया था। साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। रथ 1993 से 1998 तक केंद्रीय साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष और 1998 से 2003 तक अध्यक्ष भी रहे।

तमिल लेखक नारुम्पुनाथन का निधन

प्रसिद्ध तमिल लेखक आर. नारुम्पुनाथन का रविवार को तिरुनेलवेली में हृदयाघात से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। नारुम्पुनाथन के परिवार में पत्नी और पुत्र हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दिवंगत लेखक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कहा कि वह सामाजिक गतिविधियों के अलावा तिरुनेलवेली में अपने साहित्यिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि उनके कार्यों के सम्मान में उन्हें 2022 में राज्य सरकार के यू वे सा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। स्टालिन ने मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

टॅग्स :हिंदी साहित्यओड़िसाMohan Majhiतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिसी और शादी और प्रेमी अशोक दास ने संबंध बनाया?, पहले 500000 रुपये दो फिर?, प्रेमिका के घर प्रेमी ने फांसी लगाई, पिता ने कहा-बेटे को बंधक बनाकर मार डाला

क्राइम अलर्टOdisha Murder: संपत्ति विवाद के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, पोते ने किया दादी का कत्ल

भारतकांग्रेस ने ओडिशा के उस नेता को पार्टी से निकाला जिसने सोनिया गांधी के सामने पार्टी के नेतृत्व को दी थी चुनौती

क्राइम अलर्टसदमे और दर्द में 11 वर्षीय बेटी, घर से बाहर थे माता-पिता, मकान मालिक ने किया रेप, आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

भारत अधिक खबरें

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद-पंचायत चुनावः अब तक घोषित 49 जिला परिषद में से 30 पर बीजेपी का कब्जा, ईटानगर नगर निगम में 14 सीट

भारतमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल की पत्नी शालिनीताई पाटिल का निधन, 94 साल में अलविदा, कांग्रेस सरकारों में मंत्री

भारतभारत जल्द ही मेट्रो नेटवर्क की लंबाई के मामले में अमेरिका को छोड़ देगा पीछे, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का दावा

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारतबिहार हिजाबः बाप और बेटी का रिश्ता?, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- दुख है बड़ा विवाद खड़ा