लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: चार सरकारी अस्पतालों में कम से कम 120 डॉक्टर कोविड पॉजिटिव, एम्स में सर्दी की छुट्टियां रद्द

By विशाल कुमार | Updated: January 5, 2022 09:33 IST

नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी के कारण जहां पहले से ही सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या पहले से ही कम है तो वहीं उनके इतनी बड़ी संख्या में कोविड-19 पॉजिटिव होने से यह समस्या बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसफदरजंग, एम्स, आरएमएल और हिंदू राव सभी विशेष कोविड अस्पताल हैं।अन्य अस्पतालों को शामिल किया जाए तो यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है।एम्स में डॉक्टरों सहित कुल 65 कर्मचारी कोविड के कारण आइसोलेशन में हैं।

नई दिल्ली: देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के साथ ही राजधानी दिल्ली के चार बड़े सरकारी अस्पतालों के कम से कम 120 डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं और सभी क्वारंटीन हैं।

नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी के कारण जहां पहले से ही सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या पहले से ही कम है तो वहीं उनके इतनी बड़ी संख्या में कोविड-19 पॉजिटिव होने से यह समस्या बढ़ गई है।

पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 पॉजिटिव होने वालों में एम्स के करीब 50 डॉक्टर, सफदरजंग के भी 50 डॉक्टर, राम मनोहर लोहिया के 15 डॉक्टर और हिंदू राव अस्पताल के 20 डॉक्टर शामिल हैं। अगर अन्य अस्पतालों को शामिल किया जाए तो यह संख्या कहीं अधिक हो सकती है।

एम्स में डॉक्टरों सहित कुल 65 कर्मचारी कोविड के कारण आइसोलेशन में हैं और यही कारण है कि 10 जनवरी से शुरू होने वाली सर्दी की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। सफदरजंग, एम्स, आरएमएल और हिंदू राव सभी विशेष कोविड अस्पताल हैं।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल और नर्सिंग होम को आदेश जारी करते हुए कहा है कि वार्ड और आईसीयू दोनों में ही 40 फीसदी बिस्तरों को कोरोना मरीजों के लिए तत्काल आरक्षित किया जाए। यह आदेश 50 या फिर उससे अधिक बिस्तर की क्षमता रखने वाले सभी प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम में लागू होगा। राजधानी में इनकी संख्या करीब 170 से अधिक है।

बता दें कि, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी काउंसिलिंग में देरी को लेकर दो हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टरों ने सरकार के इस आश्वासन के बाद शुक्रवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली थी कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान रेजीडेंट डॉक्टरों ने सभी सेवाओं का बहिष्कार कर दिया था जिससे दिल्ली के कई प्रमुख अस्पतालों में मरीज देखभाल सेवाएं प्रभावित रही थीं।

तीन केंद्र संचालित अस्पतालों, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, आरएमएल अस्पताल और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित कई अन्य अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने यहां आंदोलन में हिस्सा लिया था।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्लीएम्सSafardjung Observatoryडॉक्टरडॉक्टरों की हड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो