लाइव न्यूज़ :

राजेंद्र नगर सीट से AAP के राघव चड्ढा ने की जीत दर्ज, BJP के आरपी सिंह को 20058 वोट से हराया

By स्वाति सिंह | Updated: February 11, 2020 15:47 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: राघव चड्ढा का मुकाबला बीजेपी के सरदार आरपी सिंह और कांग्रेस के रॉकी तुषीद से था। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट पर 62.99 फीसदी मतदान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा राजेंद्र नगर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आरपी सिंह को 20058 वोटों से शिकस्त दी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा राजेंद्र नगर चुनाव जीत गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक उन्होंने आरपी सिंह को 20058 वोटों से शिकस्त दी। 

जीत के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि यह केजरीवाल मॉडल की जीत है। इस जीत से साबित हो गया है कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं बल्कि सच्चे देशभक्त हैं। 

इस सीट पर राघव चड्ढा का मुकाबला बीजेपी के सरदार आरपी सिंह और कांग्रेस के रॉकी तुषीद से था। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट पर 62.99 फीसदी मतदान हुआ है।

2015 में इस सीट पर 58.27 फीसदी और 2013 में 60.54 फीसदी वोटिंग हुई थी। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। अपने तर्कों और बातचीत की शैली की वजह से वो कम समय में ही राष्ट्रीय स्तर पर बतौर प्रवक्ता अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। उन्हें पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के भरोसमंद लोगों में से एक माना जाता है।

यहां देखें राजेंद्र सीट पर किसे कितने मिले वोट- 

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विधायकः विजेन्दर गर्ग विजय (आप)हारने वाले उम्मीदवारः आर पी सिंह (बीजेपी)हार का अंतरः 20051

2013 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विधायकः आर पी सिंह (बीजेपी)हारने वाले उम्मीदवारः विजेन्दर गर्ग विजय (आप)

चुनाव प्रचार के दौरान राघव चड्ढा को मिले विवाह प्रस्ताव

आप प्रत्याश्री राघव चड्ढा को उनकी महिला प्रशंसक अपने विधायक से ज्यादा दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेचैन हैं। कोई उन्हें अपना पति बनाना चाहती है और कोई दामाद। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट 31 वर्षीय चड्ढा की कद-काठी भी अच्छी है और वह मृदुभाषी भी हैं। चड्ढा की टीम की मानें तो सोशल मीडिया पर चुनावी गतिविधियों को लेकर उनकी सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ शादी के प्रस्तावों की संख्या भी बढ़ गई है। चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर 12 लोगों ने उनके समक्ष विवाह प्रस्ताव रखा है। 

चड्ढा के सोशल मीडिया मैनेजर ने बताया, ‘‘हाल ही में एक महिला ने उन्हें ट्विटर पर टैग करके विवाह का प्रस्ताव रखा था। चड्ढा ने उन्हें जवाब दिया, फिलहाल अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं है, ऐसे में विवाह करने के लिए यह सही समय नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर भी चड्ढा को महिला प्रशंसकों की ओर से खूब संदेश आ रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘‘पूरे देश से महिलाएं उनमें दिलचस्पी ले रही हैं। हम सामान्य तौर पर उन संदेशों का उत्तर नहीं देते, लेकिन अगर कोई महिला दिल्ली की होती है तो हम उनसे वोट डालने को कहते हैं।’’ चड्ढा की टीम के एक अन्य सदस्य ने बताया कि सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, सामान्य बैठकों में भी उन्हें ऐसे प्रस्ताव मिल रहे हैं। वह हाल ही में एक स्कूल में बैठक के लिए गए थे, वहां की एक शिक्षिका ने कहा, अगर मेरी बेटी होती तो मैं उसका विवाह तुमसे करवा देती। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020राघव चड्ढाआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?