लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections: बीजेपी छोड़ आप में शामिल, अरविंद केजरीवाल ने कस्तूरबा नगर सीट से रमेश पहलवान को दिया टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 17:38 IST

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे कुसुम लता जी के फिर से शामिल होने पर खुशी है। रमेश जी 2013 में पार्टी में शामिल हुए थे। आज सात साल बाद वे घर लौट रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुसुम लता दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दो बार की दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पार्षद हैं। रमेश जी और कुसुम लता जी दिन में 24 घंटे लोगों के सुख-दुख में उनके साथ रहते हैं। कुश्ती में भी अच्छा काम किया है। मैं उनका फिर से स्वागत करता हूं।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रमेश पहलवान अपनी पत्नी और दो बार की पार्षद कुसुम लता के साथ रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। रमेश पहलवान को कस्तूरबा नगर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मदन लाल तीन बार के विधायक हैं। टिकट काट दिया गया है। कुसुम लता दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दो बार की दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पार्षद हैं। दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे कुसुम लता जी के फिर से शामिल होने पर खुशी है। रमेश जी 2013 में पार्टी में शामिल हुए थे। आज सात साल बाद वे घर लौट रहे हैं।

 

रमेश जी और कुसुम लता जी दिन में 24 घंटे लोगों के सुख-दुख में उनके साथ रहते हैं। उन्होंने कुश्ती में भी अच्छा काम किया है। मैं उनका फिर से स्वागत करता हूं।’’ रमेश पहलवान ने कहा, ‘‘मैं आज घर लौट रहा हूं। पूरी दुनिया दिल्ली को केजरीवाल की नजर से देखती है। चाहे विदेश जाने वाले बच्चों की बात हो या फिर किसी बच्चे के विश्व मंच पर फ्रेंच बोलने की बात हो, यह सब केजरीवाल की वजह से है।

मेरे पिता एक सरकारी कर्मचारी थे। दिल्ली आगे बढ़ेगी।’’ कुसुम लता ने कहा, ‘‘मैं दो बार नगर निगम पार्षद हूं। मैंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। मैं केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर आप में शामिल हो रही हूं।’’

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालArvind KejriwalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत