लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Elections 2025: भाजपा-आप की मां आरएसएस?, असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया-दोनों हिंदुत्व का पालन करते हैं, मुस्लिम इलाके में फेंका जाता दिल्ली का कचरा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2025 03:50 IST

Delhi Assembly Elections 2025: राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव लड़ेगी, लेकिन यह कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Assembly Elections 2025: आरएसएस ने जनसंघ बनाया और बाद में 1980 में भाजपा का गठन हुआ।Delhi Assembly Elections 2025: दूसरे का (गठन हुआ) 2012-13 में हुआ। बहुत बड़ा संस्थान है। Delhi Assembly Elections 2025: यह प्रयोगशाला में विकसित हिंदुत्व है।

Delhi Assembly Elections 2025: एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) वैचारिक रूप से एक हैं और आरएसएस दोनों दलों की मां है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आप में कोई अंतर नहीं है तथा वे दोनों हिंदुत्व का पालन करते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा और आप द्वारा दिल्ली चुनाव को लेकर हिंदुत्व की राजनीति की जा रही है, ओवैसी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मां (आरएसएस) ने उन्हें (भाजपा और आप) बनाया। आरएसएस ने जनसंघ बनाया और बाद में 1980 में भाजपा का गठन हुआ।

दूसरे का (गठन हुआ) 2012-13 में हुआ। बहुत बड़ा संस्थान है। यह प्रयोगशाला में विकसित हिंदुत्व है। इसका (आप) वहीं गठन किया गया था।’’ ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव लड़ेगी, लेकिन यह कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष करेंगे।

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कचरा उन इलाकों में फेंका जा रहा है, जहां मुस्लिम रहते हैं। ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह कहकर नाटक करती है कि उसने स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के दावे झूठे हैं और यह मुसलमानों के इलाकों में देखा जा सकता है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज की आधारशिला रखे जाने से जुड़े सवाल पर ओवैसी ने कहा कि वह मोदी से पूछना चाहेंगे कि राजग सरकार कपूर जांच आयोग के निष्कर्षों को स्वीकार करती है या नहीं, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या की साजिश का हिस्सा थे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अजमेर दरगाह के लिए चादर भेजे जाने से कोई फायदा नहीं है और सरकार को मौजूदा मस्जिदों या दरगाहों को लेकर अदालतों में दायर किए जा रहे दावों को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चादर भेजने के पीछे संदेश यह है कि सरकार मस्जिदों में आस्था रखने वालों की फिक्र करती है, लेकिन भाजपा और संघ परिवार के लोग यह कहते हुए अदालतों में जा रहे हैं कि ख्वाजा अजमेर की दरगाह कोई दरगाह नहीं है, जैसा कि उनका कुछ मस्जिदों के मामले में तर्क है।

ओवैसी ने कहा कि सरकार का असली काम ऐसे दावों को खत्म करना है। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू ने शनिवार को सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के ‘उर्स’ पर अजमेर दरगाह पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजी गई चादर चढ़ाई। मोदी द्वारा ‘चादर’ भेजे जाने के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार से जुड़े लोग इस दावे के साथ देश में कई स्थानों पर खुदाई की मांग करते हुए अदालतों का रुख कर रहे हैं कि मौजूदा मस्जिद या दरगाह कोई मस्जिद या दरगाह नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री चाहें तो ये सब चीजें बंद हो जाएंगी।’’

ओवैसी ने कहा कि मस्जिदों से जुड़े सात से अधिक ऐसे मुद्दे भाजपा शासित उत्तर प्रदेश से हैं। दो काउंटी की स्थापना पर केंद्र द्वारा चीन के समक्ष विरोध दर्ज कराए जाने पर ओवैसी ने कहा कि सरकार चीन से निवेश चाहती है और पड़ोसी देश के साथ आयात असंतुलन को सहन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार चीन से डरती है। कैसा विरोध? वे (चीन) हमारी जमीन पर काउंटी, बांध बना रहे हैं?

अगर बांध बन गया, तो किसे नुकसान होगा।’’ आवैसी ने पूछा कि सरकार चीन की ऐसी हरकतों को क्यों नहीं रोक पाई है? संभल मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के शहर में ‘‘एकतरफा जुल्म’’ हो रहा है। एआईएमआईएम अध्यक्ष ने यह भी कहा कि केंद्र को प्रधानमंत्री आवास और अन्य सरकारी योजनाओं में मुसलमानों की हिस्सेदारी स्पष्ट करनी चाहिए।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi PartyआरएसएसRSS
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए