लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः बवाना की फैक्टरी में लगी भीषण आग पर 18 दमकलों ने पाया काबू

By भाषा | Updated: November 8, 2018 04:38 IST

डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक फैक्टरी में आग लगी। आग लगने के बारे में शाम छह बजकर 37 मिनट पर सूचना मिली और तत्काल 18 दमकल वाहनों को घटनास्थल रवाना किया गया।’’ 

Open in App

दिल्ली के बवाना इलाके में एक फैक्टरी में बुधवार को भीषण आग लग गयी। इसके अलावा दिल्ली दमकल सेवा को दिवाली के मौके पर 200 से अधिक आग संबंधी घटनाओं की सूचना मिली। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने बताया कि फैक्टरी में लगी आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और 18 दमकल वाहनों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।

डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक फैक्टरी में आग लगी। आग लगने के बारे में शाम छह बजकर 37 मिनट पर सूचना मिली और तत्काल 18 दमकल वाहनों को घटनास्थल रवाना किया गया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अग्निशमन दल हालात पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहा है। सौभाग्य से अब तक किसी के भी घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक एटीएम में भी आग लग गयी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को रात 10 बजे तक आग लगने के संबंध में कम से कम 209 घटनाओं की सूचना मिली। इस साल पटाखों से आग लगने की घटनाएं कम हुईं। आग लगने के बारे में 209 घटनाओं की जानकारी मिली, इसमें 89 सूचना कूड़ा और कूड़ा फेंकने की जगह के बारे में थी।

टॅग्स :भीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी