लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : ई-कचरा निपटान के लिए एसडीएमसी के पोर्टल पर 1300 लोगों ने किया पंजीकरण

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:50 IST

Open in App

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) को ई-कचरा निपटान के लिए करीब 400 अनुरोध मिले हैं और यह सेवा शुरू होने के दो महीने के भीतर 1,300 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ई-कचरे के वैज्ञानिक निपटान को सुनिश्चित करने के लिए इस साल जून में ऑनलाइन सुविधा शुरू की गयी थी। परियोजना के तहत एसडीएमसी ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत कार्यालयों, घरों, आरडब्ल्यूए और बाजारों से पुराने और अनुपयोगी आईटी उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निपटान के लिए एक निजी कंपनी के साथ भागीदारी की है। एसडीएमसी के मेयर मुकेश सूर्यन ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से कहा, “ई-कचरे के निपटान की हमारी ऑनलाइन सुविधा को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है क्योंकि 1,312 नागरिकों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, जबकि लगभग 400 ने इसके लिए अनुरोध किया है। अब तक हमने एसडीएमसी क्षेत्र से एकत्र किए गए लगभग 25 मीट्रिक टन ई-कचरे का निपटान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?