लाइव न्यूज़ :

Aam Aadmi Party Protest: दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, हमें प्रदर्शन करने से रोक रही है बीजेपी

By धीरज मिश्रा | Updated: February 2, 2024 11:21 IST

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उन्हें प्रदर्शन करने से बीजेपी रोक रही है, जगह जगह दिल्ली पुलिस के द्वारा उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है

Open in App
ठळक मुद्देAam Aadmi Party Protest: आतिशी ने कहा, प्रदर्शन करने से बीजेपी रोक रही है, जगह जगह दिल्ली पुलिस के द्वारा उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा हैAam Aadmi Party Protest: भाजपा कार्यालाय पर सीएम केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे प्रदर्शन Aam Aadmi Party Protest: आप का दावा, उनके नेताओं कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया

Aam Aadmi Party Protest: दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालाय पर आम आदमी पार्टी के द्वारा जोरदार प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे का समय तय था। लेकिन, इससे पहले ही आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उन्हें प्रदर्शन करने से बीजेपी रोक रही है, जगह जगह दिल्ली पुलिस के द्वारा उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है।

इस कड़ी में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में खुलेआम धोखाधड़ी हुई।

आज आप के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। लेकिन इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से पहले पूरे दिल्ली में बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

आप के कार्यालय को छावनी बना दिया गया है। आज भाजपा को इतना डर लग रहा है कि एक तरफ चुनाव में घपला करते हैं और दूसरी तरफ देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं हो सकता। भाजपा को इतना डर क्यों है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में बीजेपी के धोखाधड़ी को पूरे देश ने लाइव देखा। आज इसी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन था। लेकिन बीजेपी ने आप ऑफिस को छावनी बना दिया है, पूरी दिल्ली में बेरीकैडिंग करके लोगों को रोका जा रहा है।

इस मामले में सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट लूटे। अब, इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आ रहे लोगों को पूरी दिल्ली में रोका जा रहा है।

वहीं दिल्ली से विधायक संजीव झा ने कहा कि चंडीगढ़ में गलत तरीकों से मेयर बनाया गया। अब भारी बैरिकेडिंग की जा रही है और आप के कार्यकर्ताओं से भरी बसों को हिरासत में लिया जा रहा है, क्या यह तानाशाही है। बीजेपी क्यों डर रही है। वे शांतिपूर्ण विरोध करने के लिए आने वाले लोगों को क्यों रोक रहे हैं। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालभगवंत मानआतिशी मार्लेनादिल्लीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारतPutin visit India: पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगा प्राइवेट डिनर, मेजबानी के लिए पीएम तैयार

भारतPutin visit India: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दौरे से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SWAT टीमें और पुलिस की तैनाती

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई