लाइव न्यूज़ :

रक्षा खरीद परिषद ने तीनों सशस्त्र बलों के लिए पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने तीनों सशस्त्र बलों की जरूरतों को लेकर विभिन्न हथियारों, प्लेटफार्म, सैन्य उपकरणों के पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को मंगलावार को मंजूरी दी। साथ ही, कुल 13,700 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन ‘आवश्यकताओं को स्वीकृति’ (एओएन) दी।

ये सभी एओएन रक्षा खरीद की उच्चतम प्राथमिकता श्रेणी में हैं। इनमें ‘इंडियन-आईडीडीएम (स्वदेश में डिजाइन तैयार, विकसित एवं विनिर्मित)’ शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न हथियारों/ प्लेटफार्म/ उपकरणों/ प्रणालियों के लिए पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को 23 फरवरी 2021 को नयी दिल्ली में मंजूरी प्रदान की। ’’

खरीद प्रस्ताव में शामिल ये सभी साजो सामान स्वदेश में डिजाइन तैयार, विकसित एवं विनिर्मित होंगे।

इनमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित प्लेटफार्म भी शामिल हैं।

डीएसी ने यह भी मंजूरी दी है कि सभी पूंजीगत खरीद अनुंबंध, डी एंड डी (डिजाइंड एवं डेवलप्ड) मामलों को छोड़ कर दो साल में संपन्न की जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो