लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्री ने एनआईडीईएम में भूमि सर्वेक्षण से संबंधित उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीईएम) में भूमि सर्वेक्षण से संबंधित एक उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह केंद्र विशेष रूप से ड्रोन और सैटेलाइट चित्र आधारित सर्वेक्षण जैसी उभरती तकनीकों में सरकारी अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों की प्रशिक्षण जरूरतों को पूरा करेगा। एक बयान के मुताबिक रक्षा मंत्री ने 16 दिसंबर को इस उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।

बयान के मुताबिक, ‘‘रक्षा संपदा संगठन अपने कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञता के तहत लगातार भूमि सर्वेक्षण करता है और इस तरह की गतिविधियों से इस क्षेत्र में विशेषज्ञता विकसित करता है।’’ मेरठ छावनी में 1982 में एनआईडीईएम की स्थापना की गई थी।

बयान के अनुसार उत्कृष्टता केंद्र ड्रोन और सैटेलाइट चित्र आधारित सर्वेक्षण जैसी उभरती तकनीक के क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों और तकनीकी कर्मियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा। बयान में कहा गया है, ‘‘आजकल डिजिटल फोटोग्राममेट्रिक तकनीक, हाई रिजॉल्यूशन सैटेलाइट इमेजरी, हवाई और स्थलीय लेजर स्कैनर उपकरणों पर आधारित रीयल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम ज्यामितीय सर्वेक्षण और मॉडलिंग के लिए शक्तिशाली साधनों को तैयार कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?