लाइव न्यूज़ :

एशिया कप सुपर 4 में कोरिया को 4-2 से हराया, 11 सितंबर को चीन से टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2025 19:32 IST

पूल बी में सात अंक के साथ शीर्ष पर रहे भारत के लिए वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (2रे मिनट), संगीता कुमारी (33वें मिनट), लालरेमसियामी (40वें मिनट) और रुतुजा ददासो पिसल (59वें मिनट) ने गोल दागे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरिया की ओर से दोनों गोल यूजिन किम (33वें और 53वें मिनट) ने किए। भारत अपने अगले मैच में बृहस्पतिवार को चीन से भिड़ेगा। बांसुरी सोलंकी को थाईलैंड और सिंगापुर के खिलाफ मौका मिला।

हांगझोउः भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को यहां एशिया कप के सुपर चार चरण के अपने पहले मैच में कोरिया को 4-2 से हराया। पूल बी में सात अंक के साथ शीर्ष पर रहे भारत के लिए वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (दूसरे मिनट), संगीता कुमारी (33वें मिनट), लालरेमसियामी (40वें मिनट) और रुतुजा ददासो पिसल (59वें मिनट) ने गोल दागे।

कोरिया की ओर से दोनों गोल यूजिन किम (33वें और 53वें मिनट) ने किए। भारत अपने अगले मैच में बृहस्पतिवार को चीन से भिड़ेगा। सविता पूनिया की अनुपस्थिति में गोलकीपर की भूमिका निभा रही बिचू देवी खारीबाम भारत के लिए नंबर एक विकल्प रही हैं। बांसुरी सोलंकी को थाईलैंड और सिंगापुर के खिलाफ मौका मिला।

लेकिन बिचू देवी ने जापान के खिलाफ चारों क्वार्टर खेले और आगे भी बड़े मुकाबलों में यही स्थिति हो सकती है। भारत को शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला और वैष्णवी ने उदिता के शॉट को कोरियाई गोलकीपर द्वारा रोके जाने के बाद रिबाउंड पर गोल दागा। कोरिया के असफल रिव्यू के बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम गोल करने से चूक गई।

इसके बाद कोरिया को भी कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे इन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। कोरिया को पहले क्वार्टर के अंत में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन बिचू देवी ने शानदार बचाव करते हुए भारत की बढ़त बरकरार रखी। बाइसवें मिनट में मुमताज की रिवर्स हिट को कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया।

मध्यांतर तक भारत 1-0 से आगे था। मध्यांतर के बाद खेल शुरू होते ही संगीता के मैदानी गोल से भारत ने बढ़त दोगुनी कर दी। भारत की खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि कोरिया ने किम के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से खाता खोला। लालरेमसियामी ने 40वें मिनट में मैदानी गोल करके भारत की बढ़त 3-1 कर दी।

उन्होंने अंतिम क्वार्टर में भी लगातार विरोधी टीम के सर्कल में घुसकर गेंद पर कब्जा बनाए रखा। कोरिया ने 53वें मिनट में किम के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से स्कोर 2-3 किया लेकिन 59वें मिनट में रुतुजा ने रिबाउंड पर गोल करके भारत की 4-2 से जीत सुनिश्चित की।

टॅग्स :एशिया कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतYear Ender 2025: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एशिया कप तक..., भारत-पाक के बीच इस साल हुए कई विवाद

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

क्रिकेटACC U-19 Asia Cup: 26 गेंद, 50 रन, 5 चौके और 3 छक्के?, एक और तोड़फोड़ प्रदर्शन, मलेशिया ने खिलाफ कमाल की पारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष