लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 13:27 IST

Open in App

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉर्पोरेशन की इकाई एसटीएक्स फिल्म्स की दो संस्कृतियों पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी में नजर आएंगी। कंपनी ने मंगलवार को यह घोषणा की। पादुकोण अपने बैनर ‘का प्रोडक्शन्स’ के तले इस फिल्म के निर्माण से भी जुड़ेंगी। इसकी घोषणा एसटीएक्स फिल्म्स मोशन पिक्चर ग्रुप के अध्यक्ष एडम फोगेलसन ने एक बयान में की। फोगेलसन ने दीपिका को भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में से एक बताया है। अभिनेत्री ने हॉलीवुड में ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ से काम की शुरुआत की थी।

एक बार फिर हॉलीवुड चलीं दीपिका पादुकोण, रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की साइन; खुद का लगाएंगी पैसा

इस परियोजना से जुड़ने के लिए यह स्टूडियो ‘टेम्पल हिल प्रोडक्शन’ के वयाक गोडफ्रे और निर्माता मार्टी बोवेन से भी बातचीत कर रहा है। टेम्पल हिल प्रोडक्शन ‘ट्विलाइट’ फ़्रेंचाइजी और ‘द फॉल्ट इन अवर स्टार्स’, ‘लव, सिमोन’ समेत कई अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का किरदार दो अलग-अलग संस्कृतियों के इर्द-गिर्द है और यह एक रोमांटिक कॉमेडी है। पादुकोण ने कहा कि उनकी निर्माण कंपनी का लक्ष्य वैश्विक आकर्षण वाली सार्थक कहानियों से जुड़ना है और आगामी प्रोजेक्ट उस लक्ष्य को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि वह एसटीएक्स फिल्म्स और टेम्पल हिल प्रोड्कश्न्स के साथ जुड़कर रोमांचित महसूस कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो