लाइव न्यूज़ :

जज लोया मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला भारत के इतिहास का दुखद दिन- कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 19, 2018 19:00 IST

सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘जिन संदिग्ध परिस्थितियों में लोया की मौत हुई, वह उन लोगों के लिए गहन चिंता का विषय है जिन्हें न्यायपालिका में भरोसा है। न्यायपालिका पर भरोसा करने वालों के सामने अब भी सवाल हैं।’

Open in App

नयी दिल्ली , 19 अप्रैल: न्यायमूर्ति बी एच लोया की कथित रहस्यमयी परिस्थिति में मौत के मामले में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर कांग्रेस ने आज सवाल खड़े किये और कहा कि आज का दिन देश के इतिहास में बहुत दुखद है। पार्टी ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

जांच की मांग वाली याचिकाओं के पीछ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ‘ अदृश्य हाथ ’ होने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए विपक्षी दल के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोपों को दुर्भावनापूर्ण प्रयास कहा जो सत्तारूढ़ पार्टी की हताशा दर्शाता है। सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ यह भारत के इतिहास में बहुत दुखद दिन है। जिन संदिग्ध परिस्थितियों में लोया की मौत हुई , वह उन लोगों के लिए गहन चिंता का विषय है जिन्हें न्यायपालिका में भरोसा है। पूरे फैसले की प्रति अभी तक उपलब्ध नहीं हुई है। लेकिन न्यायपालिका पर भरोसा करने वालों के सामने अब भी सवाल हैं। ’’

उन्होंने मामले से जुड़े 10 सवाल उठाये और फैसले की निंदा करते हुए कहा कि जांच के माध्यम से ही आपराधिकता के मुद्दे पर फैसला आ सकता है। सुरजेवाला ने कहा , ‘‘ इस पृष्ठभूमि में उच्चतम न्यायालय के फैसले से झूठी सहानुभूति जुटाने की भाजपा की कोशिशों की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। ’’

इससे पहले आज दिन में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि लोया मामले में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं को खारिज करने का उच्चतम न्यायालय का फैसला और भी सवाल खड़े करेगा और जब तक इसका तर्कपूर्ण निष्कर्ष नहीं निकलता , कई सवाल अनुत्तरित रहेंगे।

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा , न्यायमूर्ति ए . एम . खानविलकर और न्यायमूर्ति डी . वाई . चन्द्रचूड़ की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि न्यायमूर्ति लोया की मौत की परिस्थितियों पर चार न्यायाधीशों के बयानों पर संदेह करने की कोई वजह नहीं है और रिकार्ड में रखे गये दस्तावेज और उनके अध्ययन से साबित होता है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी।

न्यायाधीश लोया की नागपुर में एक दिसंबर , 2014 को कथित रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी थी। वह अपने एक सहकर्मी की बेटी के विवाह में गये थे। हालांकि लोया के बेटे ने गत 14 जनवरी को कहा था कि उनके पिता की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी।

टॅग्स :बीएच लोयासुप्रीम कोर्टकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र