लाइव न्यूज़ :

केरल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव अधिसूचित करने का निर्णय किया : चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:42 IST

Open in App

कोच्चि, नौ अप्रैल चुनाव आयोग ने शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने 21 अप्रैल को तीन सांसदों के कार्यकाल की समाप्ति से पहले केरल से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा करने और कार्यक्रम को अधिसूचित करने का निर्णय लिया है।

अदालत में दाखिल अपने बयान में, आयोग ने, हालांकि राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव कराने की तारीख का उल्लेख नहीं किया।

आयोग ने राज्य विधानसभा और राज्य में सत्तारूढ़ माकपा द्वारा दायर की गई याचिकाओं के जवाब में यह बयान दाखिल किया। इन याचिकाओं में राज्यसभा में राज्य से तीन सीटों के प्रस्तावित चुनाव के लिए कार्यवाही को स्थगित रखने संबंधी चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी गई है।

केरल के तीन सांसद - आईयूएमएल के अब्दुल वहाब, के के रागेश (माकपा) और वायलार रवि (कांग्रेस) - 21 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इससे पहले, अदालत ने आयोग को निर्देश दिया था कि वह राज्यसभा चुनाव कराने पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए बयान दाखिल करें।

बयान में, आयोग ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यवाही को स्थगित रखने का निर्णय विधि और न्याय मंत्रालय के एक मुद्दे पर विचार करके लिया गया था।

इसमें कहा गया है कि विधि मंत्रालय ने केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों को निर्दिष्ट किया था और पूछा था कि क्या वैधानिक रूप से यह कवायद संभव है जहां निवर्तमान विधानसभा के सदस्य राज्यसभा के सदस्यों के लिये मतदान कर सकें।

आयोग के अनुसार विधि मंत्रालय ने पूछा था कि क्या यह कानूनी रूप से सही है कि निवर्तमान विधानसभा के सदस्य 12 अप्रैल को राज्यसभा सदस्यों के चयन के लिए मतदान करेंगे, जबकि छह अप्रैल को नए विधानसभा के लिए चुनाव हो चुके होंगे।

अपने बयान में, आयोग ने कहा, "जबकि वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल की समाप्ति की तारीख विचार के लिए एक प्रासंगिक कारक हो सकती है लेकिन यह ऐसे चुनावों की समय-सारणी निर्धारित करने का एकमात्र आधार नहीं हो सकता है जो अंततः उस सदन के कामकाज को प्रभावित करते हैं जहां से रिक्तियां संबंधित हैं, जैसे कि उच्च सदन।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘इस मामले में 21 अप्रैल, 2021 को इन सदस्यों के कार्यकाल की समाप्ति से पहले अधिसूचना जारी की जानी चाहिए।’’

केरल से रिक्त हो रही तीन सीटों के चुनाव 12 अप्रैल को होने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई