लाइव न्यूज़ :

केरल में बाढ़ से अब तक 37 लोगों की मौत, 72 घंटे तक रेड अलर्ट जारी

By स्वाति सिंह | Updated: August 11, 2018 20:40 IST

बारिश और बाढ़ के चलते राज्य में अब तक 37 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही अबतक 31 हजार लोगों को एनडीआरएफ और सेना ने राहत शिविरों तक पहुंचाया है।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 अगस्त:केरल में शनिवार को बारिश ना होने के बावजूद वहां बाढ़ जैसे हालात बना रहा।इसके चलते वहां का जन-जीवन बेहद बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश और बाढ़ के चलते राज्य में अब तक 37 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही अबतक 31 हजार लोगों को एनडीआरएफ और सेना ने राहत शिविरों तक पहुंचाया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 72 घंटों में भारी बारिश होने की आशंका है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। 

वहीं, वायनाड जिले में 12 अगस्त तक रेड अलर्ट जबकि 14 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई दौरा किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ में मरे लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये देने का ऐलान किया है जबकि जिन लोगों ने इसमें घर और जमीन खोई है उन्हें 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर इडुक्की के कट्टापना में नहीं उतर पाया, जहां वह इडुक्की बांध के पांच जलद्वार खोले जाने की पृष्ठभूमि पर बैठक करने वाले थे। उन्होंने बताया कि उनका हेलीकॉप्टर वयनाड के लिए रवाना हो गया है जहां मुख्यमंत्री एक राहत शिविर का दौरा करेंगे और कलेक्ट्रेट में एक समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथाला, राजस्व मंत्री ई चंद्रशेखरन, राज्य मुख्य सचिव टॉम जोस और राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा भी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान पर आज दुख जताया और राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ें। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'अप्रत्याशित बारिश ने केरल में तबाही मचा दी है, संपत्तियां नष्ट हो गई हैं और हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है। मैं केरल में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से आग्रह करता हूं कि वे तैयार हो जाएं और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।' उन्होंने कहा, 'इस मुश्किल घड़ी में मेरी प्रार्थना और संवेदना केरल के लोगों के साथ है।'

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कल लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया था और केरल के लिए विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की थी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि केरल को मदद की जो भी जरूरत होगी, मुहैया कराई जाएगी।

टॅग्स :केरलमानसूनबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर